Viral Video: चप्पल बना बोट! लड़को की अनोखी सवारी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

chapal boat
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि 5 युवा एक बड़ी सी चप्पल का इस्तेमाल करके नदी में बोटराइडिंग कर रहे हैं. देखिए इस वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि 5 युवा मिलकर पानी में बोट राइडिंग कर रहे हैं. लेकिन उनका बोट कोई आम बोट नहीं है. लड़कों ने एक चप्पल की तरह दिखने वाला बोट बनाया है. जिस पर सवार होकर सभी लड़के खुशी से चप्पू चलाते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं. जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
वीडियो में नजर आ रहा है कि 5 युवा एक चप्पल की तरह दिखने वाले बोट पर सवार हैं. यह अनोखा चप्पल की तरह दिखने वाला बोट नीले रंग का है. इस पर फीते भी लगे हुए हैं, जैसे एक असली चप्पल में फीते लगे हुए होते हैं. इस जुगाड़ चप्पल वाले बोट को देखकर लग रहा है कि शायद इसे लकड़ी की मदद से बनाया गया है.सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और प्रतिक्रिया दी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










