Viral Video: सिर पर था खतरा, पीछे दौड़ रही थी गुस्साई बकरी, तभी आदमी ने किया कुछ ऐसा कि देखकर दंग रह गए लोग

Updated:
विज्ञापन
goat
goat

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खुदकी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद रंग की बकरी एक आदमी के पीछे उसे मारने के लिए दौड़ती है. ऐसे में व्यक्ति खुद को बचाने के लिए जो करता है, उसे देख लोग हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: कहा जाता है कि मुसीबत को आते देख लोगों का दिमाग घोड़े की रफ्तार से चलने लगता है. लोग तरह-तरह के तरकीब लगा कर खुद को मुश्किल से निकालने की पूरी कोशिश करते हैं. ऐसे ही मुश्किल में पड़े एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी तेजी से सड़क पर दौड़ रहा है, उसके पीछे एक सफेद बकरी है जो उसे मारने की तेजी से दौड़ते हुए उसके पास आ रही है. बकरी को देखकर लग रहा है कि वह बेहद गुस्से में है और आज वह आदमी को मार कर ही मानेगी. व्यक्ति ऐसे में खुद को बचाने के लिए जो तरकीब निकालता है, वह देख आप हैरान रह जाएंगे.

पल भर में बकरी की नजरों से यूं गायब हो गया व्यक्ति

व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है और जमीन पर गिरा हुआ सफेद प्लास्टिक का बोरा उठा लेता है. वह तेजी से उस बोरे को पहन कर नीचे बैठ जाता है. अपने आंखों के सामने इस तरह से अचानक आदमी को गायब होते देख कर बकरी कंफ्यूज हो जाती है. वह वहीं बोरे के पास खड़ी हो कर इधर-उधर ���ेखने लगती है.

रेंग-रेंग कर यूं भागा व्यक्ति

इस दौरान लड़का रेंग-रेंग कर वहां से निकलने की कोशिश करने लगता है. जब बकरी का ध्यान उस पर नहीं रहता है, तो वह थोड़ी-थोड़ी दूर रेंगते हुए जाने लगता है. यह सिलसिला कुछ देर तक चलता है. फिर अचानक से बकरी को बोरे पर शक होता है, वह बोरे को देखने लगती है. बोरे में बैठा लड़का हिल जाता है, बकरी उसे देख लेती है और फिर से उसके पीछे दौड़ने लगती है.

यह भी पढ़े: Viral Video: गले तक पानी, सिर पर बच्चा, बेटी की जान बचाने के लिए डूबते रहे पिता, वीडियो देखकर आ जाएगा रोना

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola