Viral Video: दारू का चक्कर है बाबू भैया…शराब के लिए शख्स ने ठेके की ग्रिल में फंसा लिया सिर, हंसी नहीं रुकेगी

Updated:
विज्ञापन
Viral Video man stuck head

Viral Video man stuck head

Viral Video: शराब चीज ही ऐसी, जिसे पीने वाला उसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहता है. कुछ ऐसा ही एक शख्स के साथ हो गया. शराब पीने की जल्दबाजी ने एक शख्स को परेशानी में डाल दिया. उसे लेने के देने पड़ गए. अब शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जिस वायरल वीडियो के बारे में चर्चा हो रही है, उसमें देखा जा सकता है कि शराब खरीदने एक शख्स ठेके पर जाता है, लेकिन जल्दबाजी में उसने दुकान की ग्रिल में ही अपना सिर घुसा लेता है. उसे शराब तो मिल गई, लेकिन उसे लेने के देने पड़ गए. ग्रिल में सिर फंसाये बंदे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर यूजर खूब मजे ले रहे हैं.

‘दारू का चक्कर है बाबू भैया!’

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुकान की ग्रिल में एक आदमी का सिर फंस गया है. जिसे निकालने के लिए ठेके पर मौजूद लोग लग गए हैं. बंदा खुद से काफी प्रयास करता है, लेकिन सिर बाहर नहीं निकाल पाता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल रंग सर्ट पहने एक दूसरा आदमी ग्रिल को जोर लगाकर फैलाने की कोशिश करता है. मजेदार बात तो ये है कि आदमी का सिर फंसा है, लेकिन उसके हाथ से शराब की बोतल नहीं छूटती है. उसे जोर से पकड़ हुए दिख रहा है. काफी मेहनत के बाद ग्रिल को फैलाकर उसे जाल से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा, उस शख्स ने जल्दबाजी में अपना सिर ग्रिल में फंसा लिया था.

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

शराब के लिए दुकान के ग्रिल में सिर फंसाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया में जो भी देख रहा है, वो अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है. सोशल मीडिया पर Khushbu_journo नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर किया है. जिसमें उसने अपने पोस्ट में लिखा, “दारू का चक्कर बाबू भैया!’ बंद शराब दुकान की ग्रिल में फंसा शख्स का सिर, वीडियो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है.” वीडियो को देखकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola