ePaper

Viral Video: शेर ने कहा, "फोटो बाद में खिंच लेना, पहले हाथ तो हटाओ!"

Updated at : 29 Mar 2025 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: शेर ने कहा, "फोटो बाद में खिंच लेना, पहले हाथ तो हटाओ!"

LION

Viral Video: एक व्यक्ति का शेर के पिंजरे में हाथ डालकर तस्वीरें निकालने की कोशिश कर रहा था. शेर ने लात से मारकर सबक सिखाया. देखें यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति शेर के पिंजरे में हाथ डालकर तस्वीरें निकालने की कोशिश कर रहा है. वही शेर आदमी को देख उसके पास धीरे-धीरे चलकर आ रहा है. उसे इतने पास आते हुए देखकर भी आदमी अपना हाथ नहीं हटाता है. वह निडरता के साथ मस्तमौला में तस्वीरें निकालने में लगा रहता है. ऐसे करते-करते शेर एकदम से उसके पास आ जाता है, जिसे देख लोग घबरा जाते हैं. लेकिन आदमी अभी भी तस्वीरें निकालने में ही व्यस्त रहता है.

लेकिन हैरानी तो तब होती है जब शेर अपना एक पैर उठाकर उसके हाथों पर रखता है. दरअसल, शेर अपना पैर व्यक्ति का शिकार करने के लिए नहीं, बल्कि उसे हटाने का इशारा करने के लिए रखता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर आदमी के हाथ पर अपना पैर रखकर सिर हिलाकर इशारा करता है कि उसे हटा ले. जिसके बाद आदमी उसका इशारा समझकर अपनी जान की सलामती के लिए हाथ हटा लेता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @archdark नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रेन छूट गई, मां दौड़ती रही… फिर जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola