Viral Video: 3 शेरनियों के बीच फंस गया बंदा, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

Updated:
विज्ञापन
man stuck between lionesses

man stuck between lionesses

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदा एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन शेरनियों के शिकंजे में फंस जाता है. उसे भाागने का रास्ता नहीं मिलता है. वीडियो इतना भयानक है कि जो भी देख रहा है, उसका कलेजा कांप उठ रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगली जानवरों के साथ मजाक? भई, ये कोई घर का पालतू कुत्ता नहीं कि पूंछ खींचकर हंसी-मजाक कर लो. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूफान की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदा तीन-तीन शेरनियों के बीच फंस गया है. अब ये बंदा पिंजरे में कैसे पहुंचा, ये तो वीडियो में रहस्य ही बना हुआ है, लेकिन जो दिख रहा है, वो किसी थ्रिलर मूवी से कम नहीं. वीडियो में साफ दिखता है कि शेरनियां उसे अपने पंजों में जकड़ने को तैयार हैं. बंदा बार-बार भागने की जुगत में है, पर हर बार शेरनियां उस पर झपट्टा मारती हैं. उसकी सांसें अटकी हुई दिख रही हैं. एक पल को लगता है, बंदा बच निकलेगा, लेकिन अगले ही पल शेरनी का पंजा उसे फिर से दबोच लेता है. ये वीडियो देखकर दिल धक-धक करता है.

वायरल हुआ 14 सेकंड का खौफनाक वीडियो

तीन शेरनियों के बीच फंसे बंदे का 14 सेकंड का वीडियो बेहद खौफनाक है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग डर जा रहे हैं. वीडियो Brutal Clips नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. 16 अगस्त को पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक 660K लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. एक शख्स ने पूछा- “लोग जंगली जानवरों के साथ इतना लापरवाह क्यों हैं?” एक अन्य ने लिखा- “वह शायद ऐसा दोबारा नहीं करेगा.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola