Viral Video: साबुन रगड़-रगड़कर बारिश में नहाते हुए मेंढक का वीडियो वायरल!

Updated:
विज्ञापन
Viral video man bath frog in rain with soap
Viral video man bath frog in rain with soap

Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक मेंढक को बारिश में साबुन लगाकर नहाते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए कैसे एक मेंढक बारिश में नहाता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बारिश का दिन है. एक व्यक्ति काले रंग का टी-शर्ट और पैंट पहनकर घर की छत पर बैठकर बारिश के पानी से नहा रहा है. उसके सिर और चेहरे पर बहुत सारा झाग लगा हुआ है. अनोखी बात यह है कि वह अकेला नहीं है, वह हाथों में एक बड़े से मेंढक को लेकर उसे भी साबुन लगाकर नहाता है. जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति मेंढक को हाथों में उठाकर उसे साबुन लगाकर अच्छे से रगड़-रगड़कर पहले साफ करता है. उसके बाद बारिश के पानी से उसे धोता है. मेंढक इस पूरे दौरान शांत रहता है और आराम से व्यक्ति को उसे नहाने देता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मालिक ने नौकर पर छोड़ दिया पालतू शेर, 20 सेकंड का वीडियो है बहुत ही खौफनाक

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola