Viral Video: डॉग बनी बिल्ली की मां, छोटी बच्ची और कुत्ते का अनोखा खेल देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Jul 2025 3:51 PM

विज्ञापन
baby and dog
baby and dog

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटी बच्ची को डॉग के साथ मिलकर खेलते देखा जा सकता है. दोनों का खेलने का तरीका देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची दो डॉग के साथ घर में खेल रही है. लड़की ने डॉक्टर वाला कपड़ा पहन रखा है, वहीं दोनों डॉग ने मरीजों वाला. वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉग बिस्तर पर लेटा हुआ है. लड़की उसका ऑपरेशन करने का एक्टिंग कर रही है.

लड़की खिलौने वाली सर्जिकल टूल्स से डॉग के पेट पर कट करने का एक्टिंग करती है. डॉग भी बच्ची के खेल में पूरा साथ देते हुए दर्द में चिल्लाने का नाटक करता है. जिसके बाद लड़की कपड़ा हटा देती है, जिससे डॉग को उसने ढक कर रखा था. कपड़ा हटते ही उसके अंदर से डॉग का छोटा बच्चा निकलता है. डॉग ऐसी एक्टिंग करता है जैसे उसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉग और लड़की के इस अनोखे खेल की खूब तारीफ की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ठीक से चलो वरना किराया नहीं दूंगा! अजगर को वाहन बनाकर सवारी करता दिखा मेंढक

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola