Viral Video: शेरनियों ने शेर को जमकर कूटा, जान बचाकर भागता नजर आया जंगल का राजा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2025 3:06 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: जंगल के राजा शेर की शेरनियों ने हवा निकाल दी. पहले तो उसे जमकर कूटा, फिर जंगल से बाहर खदेड़ दिया. लाचार और पिटा हुआ शेर सिर झुकाए भागता नजर आया. शेर आया तो था झुंड पर अपना कब्जा जमाने. लेकिन, शेरनियों ने उसे चलता कर दिया. जमकर कूटाने के बाद एक बार फिर साबित हो गया कि जंगल का राजा भले ही शेर हो लेकिन शेरनियों के आगे उसकी बोलती बंद हो जाती है. वीडियो देखकर आपको हंसी भी आएगी और महसूस होगा कि बच्चों पर खतरा हो तो मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता.  

विज्ञापन

Viral Video: शेर को भले ही जंगल का राजा कहा जाता है. बेखौफ, निडर और मंझा हुआ शिकारी. लेकिन, शेरनियों के आगे शेर भी पानी भरने लगता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने साबित कर दिया कि शेर भी शेरनी के आगे बेबस हो जाता है. वीडियो में दिख रहा है शेर बड़े शान से शेरनियों के पास आता है. उसके इरादे झुंड में प्रभुत्व जमाने का लग रहा है. इस बीच शेर को देखकर शेरनियां गुस्से से लाल हो गई. वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से शेरनियों ने शेर पर हमला कर दिया. इतनी सारी जंगल की रानियों के हमले से घबराकर शेर दुम दबाकर भागने लगा. जंगल का राजा भीगी बिल्ली नजर आने लगा. शेरनियों ने उसे कई जगह पर हमला किया. अंत में शेर तेज दौड़कर वहां से भागकर अपनी जान बचाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक  2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1954723290821398676

शेरनियों ने शेर को जमकर कूटा

शेर आया तो था झुंड में अपना दबदबा कायम करने, लेकिन शेरनियों ने भीगी बिल्ली बनाकर उसे खदेड़ दिया. बेबस और लाचार होकर जंगल का राजा रास्ता नापता नजर आया. वीडियो में दिख रहा है कि उस आगंतुक शेर का आना जंगल की रानियों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. शेरनियां उसे देखते ही गुर्राने लगी और तत्काल प्रभाव में हमला कर दिया. कुछ शेरनियों ने मिलकर उसे पटका और जगह-जगह नोंचा. हमले और शेरनियों की तादाद देखकर शेर भागने में ही अपनी भलाई समझी. सोशल मीडिया पर वीडियो को काफी पसंद किया गया है.

शेरनियों ने मिलकर कर दी शेर की कुटाई

शेरनियां उस आगंतुक शेर के आगमन से काफी गुस्से में आ गई. शायद उन्हें अपने शावकों की चिंता थी. क्योंकि झुंड पर कब्जा करने के बाद शेर सबसे पहले नन्हे शावकों को मार डालता है. शायद इस कारण शेरनियों ने झुंड ने पहले ही हमला कर शेर को जमकर कूटा. शेरनियों की कुटाई से घबराकर शेर दुम दबाकर भागने लगा.

शेरनी की बहादुरी को कई लोगों ने किया सलाम

सोशल मीडिया पर शेरनियों की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है. वीडियो में कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘क्योंकि शेर अपने बच्चों से नफरत करते हैं और मां लड़कर उन्हें बचाती हैं.’ यह बात सही भी है क्योंकि जब बात बच्चों की जान पर आ जाती है तो एक मां से बड़ा फाइटर दुनिया में कोई नहीं होता. यह बात शेरनियों के झुंड ने साबित भी कर दिया. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola