Viral Video : दाल मखनी बनाने के लिए लाया गया जेसीबी, वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन
JCB being used For Cooking Dal

जेसीबी से दाल बनाने की तस्वीर (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर जेसीबी मशीन से दाल मखनी बनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में जेसीबी को कड़छी की तरह इस्तेमाल किया गया, जिस पर लोगों ने सफाई और स्वच्छता को लेकर सवाल उठाए हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : जेसीबी का यदि नाम लिया जाए तो आपके दिमाग में क्या आता है? सही ना कि यह एक मिट्टी खोदने वाली मशीन है. लेकिन लोग इसे नए-नए तरीकों से इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जेसीबी मशीन से खाना बनाते हुए दिखाया गया है जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर चिंता व्यक्त कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

जेसीबी वाले वीडियो में क्या आ रहा है नजर

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बड़ी कड़ाही में दाल मखनी पक रही है और जेसीबी मशीन उसे इस तरह हिला रही है, मानो वह एक बड़ी कड़छी हो. वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़ी हांड़ी रखी है, जिसके चारों ओर लोग खड़े हैं. तभी जेसीबी आती है और अपने दांतों से दाल को चलाती है, मानो उसे पका रही हो. इसे देखकर कई लोगों ने सफाई पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: हिरण के बच्चे पर शेरनी ने लुटाई ममता, वीडियो देख आश्चर्य से चौड़ी हो जाएंगी आंखें, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में दावा है कि यह मध्य प्रदेश के दंदरौआ गांव का है. यहां सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई हांड़ियों में जेसीबी से खाना पकाते हुए दिखाया गया है. यह नजारा लोगों को अनोखा और मजेदार लगा, इसलिए वीडियो तेजी से वायरल हो गया. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola