Viral Video: गोरिल्ला कपल्स की लड़ाई में मादा पड़ी नर पर भारी, बाल नोचकर कूटते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो गोरिल्लाओं का आपस में लड़ते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें एक मादा गोरिल्ला को नर गोरिल्ला को मारते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस तरह से दोनों को लड़ता देख लोग इन्हें पति-पत्नी कह रहे हैं. देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक मादा गोरिल्ला और एक नर गोरिल्ला को देखा जा सकता है. दोनों का व्यवहार किसी शादीशुदा जोड़े की तरह नोक-झोंक से भरा हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि चिड़ियाघर में मादा गोरिल्ला जमीन पर लेटी हुई है, जबकि नर गोरिल्ला दीवार से सटकर बैठा हुआ है और उसके पैर दबा रहा है. तभी अचानक नर को शरारत सूझती है और वह मादा के पैर को दांतों से काट लेता है. इससे मादा गुस्सा हो जाती है और पहले उसे एक जोरदार लात मारती है. फिर खड़ी होकर अपने हाथों से उसके सिर पर मारने लगती है.
इस दौरान नर गोरिल्ला कुछ नहीं करता, बस खुद को पिटाई से बचाने की कोशिश करता रहता है. इस अनोखे वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स लिख रहे हैं कि “पति-पत्नी का झगड़ा हर जगह एक जैसा होता है, चाहे वो इंसान हो या जानवर!” इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
Husband and wife relationships are universal. 😂 pic.twitter.com/3B85kKdd5Q
— The Figen (@TheFigen_) June 5, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए