Viral Video: महिला की आंखों में आंसू देख गंजे हो गए पार्लर के सभी स्टाफ, वजह जानकर आ जाएगा रोना

Updated:
विज्ञापन
Viral Video salon worker bald themself seeing woman cry getting haircut to bald
Viral Video salon worker bald themself seeing woman cry getting haircut to bald

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला पार्लर में अपने बालों को कटवाने के लिए आई है. लेकिन जैसे ही व्यक्ति उनके बालों को काटना शुरू करता है, वह जोर-जोर से रोने लगती है. यह देख पार्लर में काम करने वाला हर एक व्यक्ति अपने बालों को काट देता है, जिससे महिला का मनोबल बढ़ता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला पार्लर में बैठी हुई है. एक व्यक्ति उनके बालों को काट रहा है. वह धीरे-धीरे उनके बालों को काटकर उन्हें गंजा करने लगता है. महिला अपने बालों को इस तरह कटता देखकर रोना शुरू कर देती है. यह देख महिला के बाल काट रहा व्यक्ति उनके सामने ही अपने बालों को काटकर खुद को गंजा कर लेता है. यह देख महिला और भावुक हो जाती है.

महिला अपने बाल क्यों कटवा रही है, इसका कारण तो नहीं पता चला है, लेकिन उन्हें इस तरह से रोते देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी मजबूरी में बालों को कटवा रही होगी. महिला का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्लर में कार्य कर रहे सभी लोग अपने बाल काट देते हैं. यह देख महिला को थोड़ी हिम्मत मिलती है. वह भी अपने सारे बाल कटवा लेती है. वह सभी का नम आंखों से धन्यवाद करती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बहुत प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को शेयर किया गया है @jvybinsta नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर.

यह भी पढ़े: Viral Video : हम बिहारी बोल रहे हैं, हमसे बहस जिंदगी तहस–नहस, देखें मजेदार वीडियो

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola