Viral Video: पड़ोसन की रील ने लड़के को बनाया डांसिंग स्टार, हंसी से लोटपोट कर देगा ये वीडियो

_girls and boys reel
Viral Video: हाल के दिनों में सोशल मीडिया रील को लेकर लोगों में तेजी से क्रेज बढ़ा है. आलम तो ये है कि जो जहां है, जिस स्थिति में है, वहीं से रील बनाने लग जाता है. किसी-किसी का रील काफी फेमस हो जाता है, लोग रील को देखकर आनंद भी लेते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक रील काफी फेमस हो रहा है. वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वायरल हो रही रील में एक लड़के ने क्या जोरदार डांस किया है. उसे देखकर लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की अपनी छत पर रील बना रही है. पड़ोस का एक लड़का रील बना रही लड़की की सारी हरकतों को अपने कैमरे में कैद कर लेता है. कुछ देर बाद लड़का खुद डांस करने लग जाता है. रील बना रही लड़की को यह खबर भी नहीं है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और उसे रील बनाता देख उसका पड़ोसी खुद डांस करने लग जाता है.
पड़ोसन..😂🤣😂🤣😂🤣😜 pic.twitter.com/0AVnx6cNPj
— Dr. Gurmeet Bhatia (@GurmeetBha53034) May 31, 2025
लड़के का वीडियो वायरल, आ रहे मेजदार कमेंट्स
रील बना रही लड़की का वीडियो बनाने वाले लड़के की डांस को देखकर लोग मजे ले रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को देखकर अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं. @GurmeetBha53034 नाम के शख्स ने 45 सेकंड के वीडियो को अपने एक्स अकाउंट्स से शेयर किया है. 31 मई को डाले गए वीडियो को अब तक 615.7 हजार लोगों ने देख लिया है. वीडियो को देखकर जहां एक ओर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं, बल्कि मेजदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्रिएटिव पड़ोसी.” एक अन्य ने लिखा, “वाह भाई आपने तो मूड बढ़िया कर दिया.” एक ने लिखा, “कैसे-कैसे महारथी हैं, बड़ी प्रेरणा मिलती है इनसे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










