Viral Video: गैंडे ने भैंस को उठा-उठाकर पटका, 32 सेकंड में कर दिया जोश ठंडा, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Aug 2025 3:54 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि जंगली भैंसा गेंडे के सामने डटकर खड़ा है मानो उसे चुनौती दे रहा है. दोनों एक दूसरे की तरफ अपना सिर कर प्रहार करने लगते हैं. पहले तो भैंस बढ़त बनाते हुए गैंडे के पीछे धकेल देता है. इसके बाद गैंडा को भी गुस्सा आने लगता है. वो तेजी अपनी ताकत लगाता है और युद्ध की तस्वीर बदल जाती है. गैंडे ने युद्ध जीत लिया. वीडियो में दोनों जानवरों की लड़ाई और भैंसे का भागना देखकर कई यूजर्स को हंसी आ जा रही है.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल में वही जीतता है जो ताकतवर है. यहां जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत से जीवन चक्र चलता है. कमजोर को हार जाते हैं और अक्सर उनकी जान तक चली जाती है. जंगल में कुछ जानवर अपने से बड़े और ज्यादा ताकतवर जानवरों से भी पंगा लेते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भैंसा और गैंडे की जंग का दृश्य है. इसमें दिख रहा है कि एक भैंसा अपनी ताकत के मद में चूर होकर राइनो से पंगा लेने उसकी ओर चला गया है. दोनों के बीच कुछ देर मल्ल युद्ध चलता है. इसे बाद गैंडे ने उसे उठा-उठाकर पटकना शुरू कर दिया. गैंडे की ताकत के सामने भैंसा पानी भरता नजर आया और अंत में भाग खड़ा हुआ. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है.

गैंडे ने भैंसा को उठा-उठाकर पटका

वीडियो में दिख रहा है कि जंगली भैंसा गैंडे के सामने डटकर खड़ा है मानो उसे चुनौती दे रहा है. दोनों एक दूसरे की तरफ अपना सिर कर प्रहार करने लगते हैं. पहले तो भैंसा बढ़त बनाते हुए गैंडे के पीछे धकेल देता है. इसके बाद गैंडे को भी गुस्सा आने लगता है. हालांकि उसके आगे की ओर निकले सींग शायद काट दिए गए है, इस कारण वो भैंसा पर जानलेवा प्रहार तो नहीं कर सका लेकिन उसने भैंसा को उठाकर नीचे गिराना शुरू कर दिया. एक के बाद एक कर कई बार उसने भैंसा को जमीन पर पटका. लड़ाई में हारते भैंसा को भी समझ आ गया कि उसकी टक्कर राइनों से हो रही है. इससे अकेले जीतना उसके बूते के बाहर की बात है. देखते देखते भैंसा वहां से भाग गया.

भैंसे ने भागने में ही समझी भलाई

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि महज 32 सेकंड में गैंडा ने भैंसे के गुरूर को चूर कर दिया. लड़ाई में हारकर भैंसा वहां से दफा हो जाने में ही अपनी भलाई समझी. वीडियो को सोशल मीडिया में कई लोगों ने देखकर इसे लाइक किया है. वीडियो को अब तक साढ़े 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. इसे 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘भैंसा लकी था कि गैंडे के सींग नहीं थे.’ एक और यूजर ने लिखा ‘खतरनाक लड़ाई थी, लेकिन राइनो बहुत ताकतवर निकला.’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola