Viral Video : शेर और मगरमच्छ की लड़ाई में जीता कौन? देखें वीडियो में

Viral Video : सोशल मीडिया पर शेर की बहादुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर शेर की बहादुरी और हिम्मत की लोग तारीफ कर रहे हैं.
Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो में एक शेर की बहादुरी और हिम्मत ने सभी को हैरान कर दिया. जंगल की जिंदगी से जुड़े ऐसे वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं, जो चौंकाने वाले होते हैं. लेकिन इस वीडियो में रोमांच भी है और शेर की चौंका देने वाली बहादुरी भी. देखें आखिर क्या है ऐसा इस वीडियो में.
क्या नजर आ रहा है वीडियो में
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक विशाल शेर नदी के किनारे खड़ा होकर शांत वातावरण में आराम से पानी पी रहा है. चारों ओर सन्नाटा है और शेर बिना किसी डर के अपने अंदाज में पानी पी रहा है. अचानक माहौल बदल जाता है. नदी में घात लगाए बैठे एक मगरमच्छ की नजर शेर पर पड़ती है और वह तेजी से उसकी ओर झपट पड़ता है. मगरमच्छ का मकसद शेर को शिकार बनाना होता है, लेकिन शेर बिल्कुल नहीं घबराता. न वह पीछे हटता है, न भागता है. वह डटकर खड़ा रहता है, उसकी बहादुरी देखकर यूजर चौंक जा रहे हैं.
वीडियो देखकर क्या मिलती है सीख
यह वीडियो केवल रोमांचित नहीं करता, बल्कि यह सिखाता है कि असली ताकत केवल शारीरिक नहीं, मानसिक साहस में भी होती है. जंगल का राजा शेर न सिर्फ शिकार करना जानता है, बल्कि संकट के समय खुद को शांत रखना भी अच्छी तरह जानता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए