हाथी ने डॉगी को भौंकने पर सिखाया जबरदस्त सबक, वायरल वीडियो में देखें मजेदार नजारा
Published by : Aman Kumar Pandey Updated At : 19 Jan 2025 10:34 AM
Viral Video: हाथी पहले तो डॉगी की भौंकने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन जैसे-जैसे डॉगी उसके पास आता है और भौंकता रहता है, हाथी का गुस्सा बढ़ने लगता है.
Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो हमें हैरान कर देता है और कभी-कभी हंसी भी आती है. इस समय एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद मजेदार है और यह वीडियो एक हाथी और एक आवारा डॉगी से जुड़ा है. वीडियो में हाथी शांतिपूर्वक एक जगह खड़ा है, लेकिन अचानक एक आवारा डॉगी उसकी तरफ दौड़ता हुआ आता है और उसपर भौंकने लगता है.
हाथी पहले तो डॉगी की भौंकने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन जैसे-जैसे डॉगी उसके पास आता है और भौंकता रहता है, हाथी का गुस्सा बढ़ने लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी की चुप्पी अब टूट जाती है और वह डॉगी को सबक सिखाने की सोचता है. हाथी ने डॉगी के पीछे दौड़ लगाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वह उसके करीब पहुंचने वाला था, डॉगी गोली की रफ्तार से वहां से भाग जाता है.
यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर @susantananda3 नामक हैंडल से शेयर किया गया है, और इसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए हैं. वीडियो में दिखाया गया नजारा इतना रोचक है कि लोग इसे बार-बार देखना चाह रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: आईआईटी वाले बाबा का जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aman Kumar Pandey
अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










