Viral Video: घोर कलयुग! घास खाने वाला हिरण चबाने लगा सांप, कमजोर दिल वाले न देखें वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Sep 2025 5:51 PM
Viral Video : सांप को चबाने लगा हिरण
Viral Video: जंगल में जंगली जानवरों का कब कौन सा रूप दिख जाए यह कोई नहीं जानता. कभी-कभी तो यह हमें ऐसे दृश्य दिखा देती है जो विश्वास से परे होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि वीडियो में दिख रहा है कि एक हिरण सांप को चबा रहा है. वीडियो हैरान करने वाला है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है.
Viral Video: हिरण जैसे शाकाहारी जीव जो घास और पत्तियां खाकर अपना गुजारा करते हैं. ऐसे में अगर ये सांप चबाते हुए दिख जाएं तो यह किसी को भी हैरान कर सकता है. यह अविश्वसनीय घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है. कमजोर दिल वालों के लिए यह वीडियो झटका हो सकता है. क्योंकि यह प्रकृति के सामान्य नियमों को पूरी तरह उलट दिखाई दे रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक हिरण एक जगह खड़े हो कर बड़े मजे से सांप को चबा रहा है. इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए किसी का भी दिल सहम सकता है.
सांप को खाने लगा हिरण
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि हिरण बिना किसी डर के सांप को चबा रहा है. वीडियो 21 सेकंड का है, इसके दिख रहा है कि घास के मैदान में खड़े होकर हिरण सांप को लगातार चबा रहा है. सांप का पूरा सिर हिरण के मुंह के अंदर है, जिसे वो लगातार चबा रहा है. आमतौर पर हिरण बेहद शांत और शाकाहारी जीव माना जाता है. लेकिन, इस वीडियो में हिरण अपने स्वभाव के इतर सांप को खाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो में हिरण एक छोटे सांप को अपने दांतों से चबा रहा है, जैसे कोई मांसाहारी शिकारी अपने शिकार को खाता है.
सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा तहलका
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तहलका मचा रहा है. इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर कमेंट अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा ‘शाकाहारियों को दिखाने के लिए नई छोटी क्लिप.’ एक और यूजर ने लिखा ‘उसे अपनी भूख मिटाने की अनुमति है.’
Also Read: Viral Video: 10 शेरों से भिड़ने आ गया एक हाथी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










