Viral Video: कलयुगी बहू ने सास को चप्पलों से पीटा, गुस्साए देवर ने भाभी की सड़क पर की धुनाई

Updated:
विज्ञापन
daughter in law beats mother in law

daughter in law beats mother in law

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका खून खौल जाएगा. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आए इस शर्मनाक वीडियो में एक कलयुगी बहू अपनी बुजुर्ग सास को बीच सड़क चप्पलों से पीटती नजर आ रही है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, क्लाइमेक्स में जब देवर की एंट्री होती है, तो स्थिति और भी भयंकर हो जाता है. सास की पिटाई कर रही भाभी की देवर ने भी जमकर पिटाई कर दी.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल वीडियो में दिखता है कि एक बुजुर्ग महिला सड़क पर बैठी है, तभी उसकी बहू आती है और बिना किसी दया के सास के सिर पर चप्पलों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर देती है. बूढ़ी सास दर्द से चीखती-रोती है, लेकिन बहू का दिल जरा भी नहीं पिघलता. आसपास लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, मगर कोई एक कदम आगे बढ़कर इस बेरहम पिटाई को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाता. यह नजारा देखकर लगता है, जैसे इंसानियत मर चूकी है.

देवर का गुस्सा, भाभी की धुनाई

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब सास की पिटाई की खबर छोटे बेटे यानी देवर तक पहुंचती है. गुस्से से आगबबूला देवर मौके पर पहुंचता है और अपनी भाभी को सबक सिखाने के लिए पाइप उठा लेता है. फिर क्या, सड़क पर ही शुरू हो जाता है एक नया राउंड. देवर बनाम भाभी. भाभी भी कम नहीं, वो सास को चप्पल मारते-मारते बीच-बीच में देवर से भी भिड़ती रहती है. लेकिन देवर का गुस्सा ऐसा कि वो भाभी की जमकर धुनाई करता है. यह सारा तमाशा देखकर भीड़ तो बस मूकदर्शक बनी रहती है.

सोशल मीडिया पर हंगामा

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लोग इस घटना पर गुस्सा जता रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो देखकर गुस्सा निकालते हुए कहा- “बहुत बढ़िया! इसका तो सपोर्ट करता हूं. मां से बढ़कर कुछ नहीं.” कुछ लोग मूकदर्शक लोगों पर गुस्सा दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अगल बगल इतने सारे लोग, फिर भी बूढ़ी औरत पीटती रही.”

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola