Viral Video : गुस्से में आकर लहंगा और ब्लाउज को चाकू से काट डाला, CCTV में कैद हो गई हरकत

Updated:
विज्ञापन
Dispute over Refund CCTV Footage

Dispute over Refund CCTV Footage

Viral Video : घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद बढ़ने के बाद वह व्यक्ति चाकू से एक लहंगा और ब्लाउज काट देता है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महाराष्ट्र के कल्याण में एक व्यक्ति को दुकानदार को धमकाते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि विवाद 32,000 रुपये की रिफंड को लेकर हुआ. यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जब विवाद बढ़ा, तो उस व्यक्ति ने चाकू से लहंगा और ब्लाउज काट दिया. देखें ये वायरल वीडियो.

लहंगे के रिफंड को लेकर नाराज हुआ शख्स

यह घटना शनिवार, 19 जुलाई को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद आरोपी सुमित सायनी को गिरफ्तार कर लिया गया. वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कल्याण के एक प्रसिद्ध गारमेंट शोरूम में हुई. यहां एक व्यक्ति 32,000 रुपये के लहंगे के रिफंड को लेकर नाराज हो गया. जब दुकानदार ने पैसे लौटाने से इनकार किया और उसी कीमत का कोई दूसरा लहंगा लेने को कहा, तो गुस्से में व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया. इसके बाद लहंगे को फाड़ दिया और दुकानदार को धमकी देने लगा.

लहंगा व ब्लाउज को चाकू से काट डाला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लहंगा सुमित की मंगेतर ने कुछ दिन पहले खरीदा था. लेकिन लहंगा तैयार होने के बाद वो असंतुष्ट हो गया और सने लहंगा वापस कर दिया और रिफंड की मांग की. हालांकि, दुकानदार ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. यह बात सुमित को बुरी लगी. गुस्से में आकर उसने अपनी जेब से चाकू निकाला और दुकानदार के हाथ में रखे लहंगे को फाड़ दिया. इसके बाद उसने काउंटर पर रखे ब्लाउज को भी चाकू से काट दिया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola