Viral Video: हाईवे में टैंकर से टक्कर, कार के उड़ गए परखच्चे, दिल दहला देगा यह दर्दनाक वायरल वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Mar 2025 9:18 PM
Viral Video
Viral Video: सोशल मीडिया में हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक कार तेज रफ्तार से जाकर सीधे टैंकर में टक्कर मार देती है. हादसा इतना भयानक है कि कार से परखच्चे उड़ गए. कार उड़ती हुई साथ में चल रही दूसरी कार के ऊपर गिरी.
Viral Video: हाइवे में कार से सफर जितना मजेदार है उतना ही खतरनाक भी. थोड़ी सी असावधानी से जान की बन आती है. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इतना खौफनाक है कि किसी का भी दिल दहला सकता है. ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. सोशल मीडिया में हादसे का यह दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहा हादसे का वीडियो
हादसे का यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग की कार सफेद कार को ओवरटेक करने के लिए लेफ्ट लेती है, लेकिन आगे एक एक तेल टैंकर ट्रक आ जाता है. कार की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर होती है. हादसा इतना भीषण था कि काली कार उड़ती हुई सफेद वाली कार के ऊपर गिर जाती है. दोनों कार के परखच्चे उड़ गये. आगे चल रही एक अन्य भी इससे अनियंत्रित हो जाती है.
हादसे में दोनों कार के काफी नुकसान
हादसे में दोनों कार के टुकड़े हाईवे पर दिखाई दे रहे हैं. हादसा कब और कहां हुआ इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो देखकर कई लोगों ने दुख जाहिर किया है. कई यूजर ने कमेंट भी किया है. एक ने लिखा ‘आजकल देखा जा रहा है कि लोग लेफ्ट तरफ से ओवरटेक करने लगे हैं, जबकि ओवरटेक राइट तरफ से करते हैं.’ एक यूजर ने लिखा ‘लोग ज्यादा स्मार्टनेस दिखाने के लिए काफी तेजी से गाड़ी चलाते हैं.’ एक यूजर ने रांग साइड से ओवरटेक किया गया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @amanti_driving_school_trics अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर कैप्शन में लिखा है “हाईवे पर ओवरटेक करते समय ओवर स्पीड न करें.” इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










