Viral Video: कहां मिलती है ऐसी पत्नी, वीडियो देखकर दंग रह जाएगा हर पति

Updated at : 23 Feb 2025 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
viral video

viral video

Viral Video: इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पति -पत्नी के बीच प्यार देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: आजकल के इस दिखावे भरी दुनिया में असली रिश्ते और सच्चा प्यार ढूंढना काफी मुश्किल हो गया है. लोग अपने स्वार्थ में इतने खो गए हैं कि रिश्तों की असल अहमियत को नजरअंदाज कर देते हैं. पति-पत्नी के रिश्ते भी अब स्वार्थ पर टिके हुए नजर आते हैं, जहां पैसा और भौतिक चीजें रिश्तों की नींव बन चुकी हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि सच्चे प्यार और समझदारी से भी रिश्ते बनाए जा सकते हैं, जिसमें दिखता है कि कैसे एक पति अपनी पत्नी की सच्ची खूबसूरती और समझदारी की तारीफ करता है.

शादी की सालगिरह पर पत्नी की तारीफ करने लगा पति

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी शादी की सालगिरह के दिन अपनी पत्नी को खूबसूरत साड़ी में देखकर उसकी तारीफ करता है। वह कहता है कि आज तुम बहुत सुंदर लग रही हो और तुम्हें ज्वैलरी दिलवाने का भी मन है. जब पत्नी जवाब देती है कि उसके पास पहले से ही ज्वैलरी है, तो पति कहता है कि यह नकली ज्वैलरी बिल्कुल भी नहीं खिल रही है. इस पर पत्नी मुस्कुराते हुए कहती है कि यह तो सबको दिखाने के लिए है, असल में उसे किसी और चीज की जरूरत नहीं है, क्योंकि उसके लिए उसका पति ही सबसे बड़ा गहना है.

पत्नी की समझदारी से प्रभावित पति

पत्नी की बातों को सुनकर पति कहता है, “इतनी समझदार पत्नी मिल जाए तो जीवन धन्य हो जाता है.” पत्नी भी जवाब देती है, “आपका जीवन तो मेरे होने से ही धन्य हो गया है.” पत्नी की यह समझदारी और सच्चा प्रेम देख पति को यह एहसास होता है कि रिश्तों में दिखावा और भौतिक सुख-सुविधाएं जरूरी नहीं, बल्कि प्यार, समझदारी और अपनापन ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

खूब वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो @Mandbuddhiii नाम के अकाउंट से सोशल साइट एक्स पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक लगभग 3 लाख लोगों ने देखा और 3000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। यह वीडियो एक संदेश देता है कि रिश्तों में निस्वार्थ प्यार और समझदारी सबसे बड़ी संपत्ति होती है, जिसे किसी दिखावे की आवश्यकता नहीं होती

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola