Viral Video : कुत्तों के हमले से बचने के लिए बैल चढ़ गया घर की छत पर, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Bull Climbs On Roof Of House

छत पर चढ़े बैल की तस्वीर (Photo: X)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के निराला गांव का है. यहां आवारा कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक बैल घर की छत पर चढ़ गया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के निराला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आवारा कुत्तों के झुंड के हमले से बचने के लिए घबराया हुआ एक बैल घर की छत पर चढ़ गया जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया.  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैल ने घर के पास मौजूद चट्टानों का सहारा लिया और छत पर चढ़ गया. आप भी  देखें ये वायरल वीडियो.

अचानक हुए इस नजारे को देखकर गांववाले दंग रह गए. स्थिति और भी डरावनी हो सकती थी. ऐसा इसलिए क्योंकि बैल कभी भी छत से गिर सकता था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना ने पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया.

यह भी पढ़ें : Viral Video : शादी में चिकन लेग पीस की चोरी, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

बैल घर की छत पर खड़ा नजर आ रहा है वीडियो में

यह घटना वहां मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने अपने कैमरे में कैद कर ली, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में बैल घर की छत पर खड़ा नजर आ रहा है. खास बात यह है कि जिस छत पर बैल चढ़ा, वह मिट्टी से बनी थी. आमतौर पर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के घर नजर आते हैं. सौभाग्य से ये छत मजबूत थी जिसकी वजह से भारी-भरकम बैल का वजन सह लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. बाद में ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से बैल को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इस घटना के वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola