Viral Video: काले-घने बालों वाली नागिन का जलवा, हवा में कुछ इस तरह ज़ुल्फो को लहराकर जीता सबका दिल 

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Aug 2025 1:46 PM

विज्ञापन

Viral Video black long thick hair snake climb on tree

Viral Video: सोशल मीडिया पर काले, घने और लंबे बालों वाले सांप का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप को पेड़ पर बैठकर अपने काले बालों को लहराते हुए देखा जा सकता है. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक सांप को पेड़ की डाली से लटकते हुए देखा जा सकता है. यह सांप किसी साधारण सांप की तरह नहीं दिखता, बल्कि इसकी खासियत इसे बाकी सारे सांपों से अलग बनाती है. दरअसल, इस सांप के काले, घने और लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप पेड़ पर चढ़कर हवा में अपने सिर को इस तरह घुमा रहा है, मानो वह कोई खास नृत्य कर रहा हो. जैसे-जैसे वह अपने शरीर को घुमाता है, वैसे-वैसे उसके “काले बाल” हवा में लहराते हैं. हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसके सिर से लटक रहे बाल नकली हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने ये नकली बाल उसके सिर पर लगाया होगा. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़े: Watch Video : जय माता दी चिल्लाते हुए श्रद्धालु भागने लगे, किश्तवाड़ का डरावना वीडियो आया

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola