Viral video: गुस्साए हाथी ने मारी जेसीबी को जोरदार टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral video: गुस्साए हाथी ने मारी जेसीबी को जोरदार टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

elephant hit the JCD machine

Viral video: लोगों के उकसाने पर गुस्साए हाथी ने मारी जेसीबी मशीन को टक्कर, सोशल मीडिया पर लोगों ने कि सख्त कारवाई कि मांग, देखिए पूरी घटना.

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक हाथी को जेसीबी मशीन को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के दमदीम क्षेत्र का है. जलपाईगुड़ी के स्थानीय निवासियों ने जंगली हाथी को बेहद परेशान कर उकसाया था. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जेसीबी मशीन चला रहा व्यक्ति जानबूझ कर मशीन से हाथी पर हमला कर रहा है. इसके साथ ही वहां मौजूद लोग हाथी की ओर दौड़ते हुए भी नजर आ रहें हैं. बताया जा रहा है कि हाथी खाने कि तलाश मे स्थानीय इलाके में आया था. जब लोगों की नजरे उस पर पड़ी तो उन्होंने हाथी के साथ बुरा व्यवहार किया. आखिर में हार कर हाथी ने लोगों पर हमला कर दिया और जेसीबी मशीन को टक्कर मार दिया. जिसमें हाथी के सिर और सूंड पर भारी चोटें आई हैं. सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही उन लोगों के ऊपर सख्त कार्रवाई कि मांग की है जिन्होंने हाथी को उकसाया था. वीडियो को आप देख सकते है @TheDarjChron के X अकाउंट पर.

यह भी पढ़े:Viral video: पूछताछ के दौरान लड़की ने किया महिला पुलिस अधिकारी पर हमला, जानिए आगे क्या हुआ?

यह भी पढ़े: Viral Video: सिंगर एड शीरन के मजेदार देसी स्टाइल चंपी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola