Viral Video: खुदाई में मिला 28 साल पुराना जलजीरा पैकेट, कीमत ने इंटरनेट पर लगाई आग

28 साल पुरानी जलजीरा की पैकेट
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जो यूजर को काफी हद तक प्रभावित करता है. कुछ वीडियो मनोरंजन कराते हैं, तो कुछ जानकारी वाले होते हैं. इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जो बेहद खास है. खुदाई के दौरान एक शख्य को 28 साल पुरानी चीज मिलती है, जिसकी कीमत देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. कीमत को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है, एक शख्स गड्ढे में बैठा है. उसे खुदाई के दौरान एक 28 साल पुराना जलजीरा का पैकेट मिलता है. 28 साल बाद भी पैकेट ज्यों की त्यों है. शख्स पैकेट को नजदीक कर देखता है, तो उनकी पैकिंग डेट मार्च 1997 की है. जो पैकेट में साफ-साफ नजर आ रही है. वीडियो में शख्स बताता है कि जलजीरा का पैकेट 1997 की है. जो अब तक खराब नहीं हुआ है. शख्स ने प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील करते हुए कहता है, जलजीरा का पैकेट 27 साल पुरानी है, तब भी जैसे का तैसा है, इसलिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें.
जलजीरा की कीमत पर सोशल मीडिया में छीड़ी जंग
वायरल वीडियो को evendersinghbana_naturelover नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो को लाखों लोगों ने अब तक देख लिया है और लाइक, कमेंट्स किया है. जलजीरा की कीमत 1.25 रुपये दिख रहा है. कीमत देखते ही लोगों में बहस छीड़ गई है. कांग्रेस और बीजेपी समर्थक यहां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, “मतलब कांग्रेस के समय में महंगाई थी.” एक ने लिखा, “27 साल पहले 1.25 रुपया बहुत होता था.” एक ने लिखा- “27 साल पहले यह कंपनी मार्केट में नहीं थी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










