Very Heavy Rain Alert: 22 से 27 जुलाई मानसून का तांडव, इन राज्यों में भारी बारिश, हाई अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert
Very Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 27 जुलाई तक देश के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वी इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. इसके अलावा अगले 5 से 7 दिनों तक असम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात राज्य, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, ओडिशा, पंजाब, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
Very Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश होगी. गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी 23 से 27 जुलाई के दौरान भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी राज्य जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत आसपास के मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Very Heavy Rain Alert
मौसम विभाग ने आगामी 4 से 5 दिनों में केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ समेत कई और राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत देश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Very Heavy Rain Alert
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Very Heavy Rain Alert
मौसम विभाग के मुताबिक 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में; 22 से 23 जुलाई के दौरान जम्मू और कश्मीर में भारी वर्षा की संभावना है.

Very Heavy Rain Alert
भारी बारिश
- 27 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश
- 22 से 24 जुलाई उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा
- 25 से 27 जुलाई पूर्वी उत्तर प्रदेश
- 27 जुलाई से राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 27 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है 26 और 27 जुलाई को गुजरात राज्य में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान इन इलाकों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
भारी बारिश
- 22 से 27 जुलाई कोंकण और गोवा
- 26 और 27 जुलाई गुजरात

26 और 27 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है. 25 से 27 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 24 और 25 जुलाई को विदर्भ और झारखंड में बारिश हो सकती है. 23 से 26 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा, 22 और 25 जुलाई को पश्चिम मध्य प्रदेश में भारी बारिश जारी रह सकती है.
भारी बारिश
- 26 और 27 जुलाई पश्चिम मध्य प्रदेश
- 25 से 27 जुलाई पूर्वी मध्य प्रदेश
- 24 और 25 जुलाई को विदर्भ-झारखंड
- 23 से 26 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़-ओडिशा

IMD के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. 22 और 24 से 27 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात की संभावना है.

Very Heavy Rain Alert
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




