Gehlot vs Pilot: वसुंधरा राजे बोलीं- अशोक गहलोत की न तो गांधी परिवार सुन रहा और न ही विधायक

Updated:
विज्ञापन

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा, मुख्यमंत्री गहलोत की बात न जो गांधी परिवार में सुनी जा रही है और न ही उनके विधायक सुन रहे हैं. उन्होंने सचिन पायलट बगावती हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में एक बार फिर से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत और कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बढ़ाते हुए सचिन पायलट ने अपनी ‘जन संघर्ष पदयात्रा’ अजमेर से शुरू कर दी है. पायलट पांच दिनों तक यात्रा करेंगे. दूसरी ओर राज्सथान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत और पायलट पर हमला बोलीं.

अशोक गहलोत की बात गांधी परिवार में और न ही विधायक सुन रहे : राजे

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर हमला करते हुए कहा, मुख्यमंत्री गहलोत की बात न जो गांधी परिवार में सुनी जा रही है और न ही उनके विधायक सुन रहे हैं. उन्होंने सचिन पायलट बगावती हैं. अशोक गहलोत को पहले से ही राजस्थान में हार का डर सताने लगा है, इसलिए कुछ भी बयान दे रहे हैं. राजे ने ट्वीट किया और लिखा, सच यह है कि गहलोत जी की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक. पायलट बगावती हैं सो अलग. होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं जबकि मोदी जी ने जो विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो न भूतो न भविष्यति.

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर यात्रा पर निकले पायलट

सचिन पायलट ने अपनी पांच दिनों की यात्रा को भ्रष्टाचार के विरोध में बताया. उन्होंने कहा कि ‘अपनी आवाज उठाने, आपकी आवाज सुनने और जनता की आवाज बनने के लिए’ यह यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा अजमेर से शुरू होकर जयपुर की ओर आएगी और लगभग 125 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. पहले दिन रात्रि विश्राम किशनगढ़ के तोलामल गांव में होगा.

Also Read: PM Modi in Rajasthan: पीएम मोदी ने अशोक गहलोत को बताया मित्र, जानें क्या बोले राजस्थान के मुख्यमंत्री

पायलट ने गहलोत सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

सचिन पायलट ने पेपर लीक प्रकरण व वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया. पायलट ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई को लेकर 11 अप्रैल को एक दिन का अनशन भी किया था. इधर पायलट की यात्रा से कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल मच गयी है. पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा, जन जन के मुख्यमंत्री.

2018 से पायलट और गहलोत के बीच जारी है संघर्ष

राजस्‍थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. पायलट व मुख्‍यमंत्री गहलोत के बीच 2018 के आखिर में राज्‍य में कांग्रेस की सरकार बनने के समय से ही ‘नेतृत्व’ को लेकर खींचतान चली आ रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola