वेस्ट बंगाल को नए साल का तोहफा, जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Dec 2022 11:41 AM

विज्ञापन

Vande Bharat Express: पीएम मोदी 30 दिसंबर को पूर्वी भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह खुलेगी और दोपहर में न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. 2019 में शुरू होने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की कड़ी में यह सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी.

विज्ञापन

Vande Bharat Express: नये साल में पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है. पीएम मोदी इस साल और महीने के अंत में वेस्ट बंगाल के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे सकते हैं. पीएम मोदी 30 दिसंबर को पूर्वी भारत में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी उस दिन राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक के लिए कोलकाता जाने वाले हैं.

यात्रियों को होगी सुविधा: गौरतलब है कि फिलहाल हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शताब्दी एक्सप्रेस चलती है. बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के खुल जाने से यह शताब्दी ट्रेन की तुलना में यात्रियों को जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंचाएगी. वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से सुबह खुलेगी और दोपहर में न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. बता दें इन दोनों जगहों के बीच की दूरी 550 किलोमीटर है. 2019 में शुरू होने वाली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन की कड़ी में यह सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होगी.

कम समय में होगी यात्रा पूरी: वंदे भारत ट्रेन को अन्य भारतीय ट्रेनों की अपेक्षा काफी सुविधाजनक बनाया गया है. ऐसे में यह ट्रेन शुरू हो जाने के बाद वेस्ट बंगाल के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा. इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में यात्री अपेक्षाकृत कम समय में अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं. वंदे भारत ट्रेन उत्तर बंगाल में पहाड़ियों के साथ-साथ डुआर्स और सिक्किम के सफर के लिए जाने वाले यात्रियों को भी आकर्षित करेगी.

गौरतलब है कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को नमामि गंगा प्रोजेक्ट को लेकर पश्चिम बंगाल में बैठक कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों भी आमंत्रित किया है. इसी कड़ी में पीएम मोदी बंगाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.

Also Read: Russia Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन भी यूक्रेन के साथ बंद करना चाहते हैं जंग, बताई ये रणनीति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola