Watch Video: पानी में डूबे घर, टूटी सड़कें, उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही का नया वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Uttarkashi Cloudburst video

Uttarkashi Cloudburst video

Watch Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से खीर गंगा नदी में बाढ़ आ गई. इस घटना से रिहायशी इलाके बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद से कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. वीडियो में मलबे में बदल चुके घरों को देखा जा सकता है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Watch Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 5 अगस्त को मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने की घटना सामने आई है. इस आपदा ने धराली गांव को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. वहां पूरा इलाका मलबे की चपेट में आ गया. इस घटना में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. यहां पूरा इलाका मलबे की चपेट में आ गया. बादल फटने के बाद से तहस-नहस हो चुके इलाकों के वीडियो सामने आए हैं.

 सामने आए एक वीडियो में घरों को पानी में डूबा देखा जा सकता है. वहीं कई मलबे में तब्दील हो चुके घरों को भी देखा जा सकता है. इसे देखकर घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. वहीं सामने आए दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़कें पूरी तरह से टूटकर नष्ट हो चुकी हैं. नष्ट हो चुकी सड़कों पर JCB की गाड़ियों की मदद से पहाड़ से गिरकर सड़कों पर आए पत्थरों को हटाया जा रहा है. 

बचाव कार्य जारी

उत्तरकाशी में लगातार बचाव कार्य चला रहे हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में सुरक्षाकर्मियों को मलबा हटाकर लोगों को प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालते देखा जा सकता है.

यह भी पढ़े: Ajit Doval Visits Russia: ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत की दहाड़, अजीत डोभाल रूस पहुंचकर अमेरिका को दिया कड़ा जवाब

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola