राहुल गांधी के बयान पर बवाल, माफी पर अड़ी बीजेपी, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, माफी पर अड़ी बीजेपी, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने कहा, आए दिन सत्ता पक्ष के नेता संसद की कार्यवाही बाधित करते हैं लेकिन इसका दोष विपक्ष पर मढ़ देते हैं. कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर एक साजिश के तहत वे राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

लंदन यात्रा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर भारी बवाल हो रहा है. बीजेपी जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष से माफी की मांग पर अड़ी हुई है, वहीं कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार पर राहुल गांधी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया है.

कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश

कांग्रेस सांसद एआर चौधरी ने कहा, आए दिन सत्ता पक्ष के नेता संसद की कार्यवाही बाधित करते हैं लेकिन इसका दोष विपक्ष पर मढ़ देते हैं. कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर एक साजिश के तहत वे राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर मोदी सरकार में हिम्मत है तो राहुल गांधी के भाषण पर संसद में बहस की इजाजत दे. हम साबित करेंगे कि कौन देश के खिलाफ है. यह राहुल गांधी नहीं, यह मोदी सरकार है.

माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं : खरगे

राहुल गांधी के लंदन भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, यह उनकी साजिश है कि संसद नहीं चलने दी जाए और अडानी मामले में जेपीसी जांच की हमारी मांग को नजरअंदाज किया जाए. वे बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. इससे पहले कई मौकों पर मोदी जी विदेशों में भारत के खिलाफ बोल चुके हैं. माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है.

Also Read: राहुल गांधी के बचाव में उतरे कपिल सिब्बल, कहा- देश या विदेश में सरकार की आलोचना करना नागरिकों का अधिकार

भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भारत विरोधी ताकतों की भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि देश ने उन्हें खारिज कर दिया है, इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें विदेशी भूमि पर लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार मिल गया. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि अगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो भाजपा ना चुप बैठेगी और ना ही उन्हें माफ करेगी.

राहुल गांधी ने लंदन में क्या दिया था बयान

पिछले दिनों लंदन यात्रा पर गए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर ‘बर्बर हमले’ हो रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि देश की संस्थाओं पर व्यापक हमला हो रहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola