UP Lick Urine Case: यूपी में दलित बुजुर्ग को पेशाब चाटने के लिए किया गया मजबूर, वीडियो में सुनें पीड़ित का दर्द

Updated:
विज्ञापन
UP Lick Urine Case victim

पीड़ित ने सुनाया अपना दर्द

UP Lick Urine Case: उत्तर प्रदेश से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. एक दलित बुर्जुग को पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया. यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जहां सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है.

विज्ञापन

UP Lick Urine Case: उत्तर प्रदेश के शीतला मंदिर के पास में कथित तौर पर पिटाई और पेशाब चाटने के लिए मजबूर किए जाने की घटना पर पीड़ित ने बताया, “मुझे पेशाब चाटने के लिए मजबूर किया गया. जब मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो मुझे पेशाब चाटने के लिए और मजबूर किया गया. उन्होंने मुझे लात मारी और चले गए. बाद में, कई नेताओं ने मामले में हस्तक्षेप किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हम एक मंदिर वाले शांतिपूर्ण इलाके में रहते हैं. इस कृत्य में शामिल लोग कटरा बाजार इलाके के पास रहते हैं.”

यूपी के डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया- दलित बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर पेशाब चाटने के लिए मजबूर करने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पाठक ने कहा, “सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है और दलितों, गरीबों और वंचितों के साथ मजबूती से खड़ी है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. गहन जांच की जा रही है.”

क्या है मामला?

पुलिस ने बताया कि घटना 20 अक्टूबर को हुई थी, जब काकोरी थाना इलाके के पुराने बाजार इलाके में शीतला मंदिर के पास एक बुजुर्ग दलित व्यक्ति रामपाल (60) को कथित तौर पर जमीन चाटने के लिए मजबूर किया गया, क्योंकि उस पर वहां पेशाब करने का आरोप था.

अखिलेश और शिवपाल ने घटना को बताया अक्षम्य

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “किसी की भूल का अर्थ ये नहीं कि उसे अपमानजनक अमानवीय सजा दी जाए. परिवर्तन ही परिवर्तन लाएगा!” वहीं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित रूप से पेशाब चटवाने की घटना को बुधवार को निंदनीय और अक्षम्य बताया.

कांग्रेस ने बीजेपी आरएसएस पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस ने घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट डाला और लिखा, “उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ने एक बुजुर्ग दलित व्यक्ति को अपना पेशाब चाटने पर मजबूर किया. बुजुर्ग व्यक्ति एक मंदिर प्रांगण में बैठा था, तभी बीमारी के कारण उसने गलती से पेशाब कर दिया. गुस्साए संघ कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचकर उसे जातिसूचक गालियां दीं और पेशाब चाटने पर मजबूर किया.” हालांकि, पुलिस ने कहा कि आरोपी का संघ से कोई संबंध नहीं है.

स्वामी कांत उर्फ ​​पम्मू के खिलाफ FIR

स्वामी कांत उर्फ ​​पम्मू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola