Tripura Election 2023: टीएमसी ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र, सोमवार को ममता बनर्जी रोड शो में भरेंगी हुंकार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2023 3:32 PM

विज्ञापन

Tripura Election 2023: तृणमूल कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. चुनाव को लेकर टीएमसी त्रिपुरा प्रभारी राजीव बनर्जी, राज्य टीएमसी अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास और पार्टी सांसद सुष्मिता देव की उपस्थिति में अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया.

विज्ञापन

Tripura Election 2023: तृणमूल कांग्रेस ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र जारी कर दिया है. टीएमसी त्रिपुरा प्रभारी राजीव बनर्जी, राज्य टीएमसी अध्यक्ष पीजूष कांति बिस्वास और पार्टी सांसद सुष्मिता देव की उपस्थिति में पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया. गौरतलब है कि त्रिपुरा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. इसी कड़ी में आज टीएससी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है.

जारी है प्रचार अभियान: बता दें, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल जोर शोर से प्रचार में जुटे है. पार्टियों के दिग्गज नेता ज्यादा से ज्यादा रैली और सभा कर लोगों से रिझाने में लगे हैं. बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस-वामपंथी गठबंधन पूरी जी जान लगा रहे हैं. तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल यानी सोमवार को त्रिपुरा का दौरा करेंगी.

टीएमसी पहली बार उतार रही है प्रत्याशी: गौरतलब है कि टीएमसी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने प्रत्याशी उतार रही है. सोमवार को ममता बनर्जी एक रोड शो भी करने वाली हैं. कार्यक्रम की शुरुआत ममता बनर्जी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ-साथ करेंगी. इसके बाद वो रोड शो में शामिल होंगी. तृणमूल कांग्रेस 28 सीट पर किस्मत आजमाएगी,

त्रिपुरा विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा वहीं, दो मार्च को मतगणना की जाएगी. बीजेपी ने 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि माकपा अकेले 43 सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, वाम मोर्चा के अन्य घटक-फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और भाकपा, एक-एक सीट पर उम्मीदवार खड़े करेंगे. वाममोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 13 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. टिपरा मोथा ने 42 सीट पर उम्मीदवार खड़े किये हैं. जबकि 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola