Traffic Advisory: 23 जुलाई तक दिल्ली की इन सड़कों पर मोड़ी गाड़ी तो पड़ेगा महंगा, कांवड़ यात्रा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 Jul 2025 9:20 PM
Delhi Traffic Advisory
Traffic Advisory: दिल्ली में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते कई बार सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ जाती है. राष्ट्रीय राजधानी में 13 जुलाई से 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा भी हो रही है. जिस कारण दिल्ली पर अचानक काफी भीड़ बढ़ने की संभावना है. भीड़ के दबाव और ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने 13 जुलाई से 23 जुलाई तक के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें कुछ रूटों पर चलने से बचने की सलाह दी गई है. तो आइये आपको बताते हैं, ट्रैफिक एडवाइजरी में क्या है खास.
Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने लिखा, कांवड़ यात्रा के कारण कालिंदी कुंज और आगरा नहर मार्ग पर यातायात प्रतिबंध रहेगा. नोएडा और बदरपुर की ओर जाने वाले आधे मार्ग बंद रहेंगे. पुलिस ने डीएनडी और आश्रम होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने ही सलाह दी है. साथ ही इन मार्गों पर चलने से बचने की सलाह भी दी है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि कहीं निकलना है, तो पहले से योजना बनाएं और यातायात संकेतों का पालन करें.
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 14, 2025
Shiv Kanwar Yatra | 13.07.2025 to 23.07.2025
Traffic restrictions on Kalindi Kunj & Agra Canal Road due to Kanwar Yatra. Half carriageways towards Noida & Badarpur to remain closed.
Heavy traffic expected. Use alternate routes via DND & Ashram.
Avoid the… pic.twitter.com/lz6Nbg7R9f
यहां देखें, ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिन से अपने एडवाइजरी में लिखा, शिव कांवड़ यात्रा के मद्देनजर, बड़ी संख्या में कांवड़ियों के नोएडा, कालिंदी कुंज और अग्रे नहर रोड होते हुए फरीदाबाद, गुरुग्राम और राजस्थान की ओर जाने की उम्मीद है. सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ से बचने के लिए, 13 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशेष यातायात व्यवस्था और प्रतिबंध लागू किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें: 17 जुलाई को झारखंड के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, BDO-CO को अलर्ट रहने के निर्देश, भारी बारिश ने ढाया कहर
इन रूटों पर ट्रैफिक बैन
आगरा कैनाल रोड (कालिंदी कुंज से बदरपुर की ओर) का आधा मार्ग बंद रहेगा.
कालिंदी कुंज से नोएडा रोड का आधा रास्ता भी बंद रहेगा.
वैकल्पिक मार्ग
नोएडा से दिल्ली: यात्रियों को कालिंदी कुंज के बजाय डीएनडी फ्लाईवे या आश्रम मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.
फरीदाबाद से नोएडा: बदरपुर से आश्रम होते हुए मथुरा रोड और कालिंदी के रूप में डीएनडी का प्रयोग करें
कुंज-नोएडा कैरिजवे आंशिक रूप से बंद रहेगा.
आपातकालीन वाहन
आपातकालीन सेवा वाहनों (दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, आदि) को आपातकालीन ड्यूटी के दौरान प्रतिबंधित सड़कों पर जाने की अनुमति होगी, लेकिन परेशानी मुक्त आवाजाही के लिए उन्हें कालिंदी कुंज और आगरा नहर रोड से बचने की सलाह दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










