Coronavirus Pandemic : भारत में कोरोना से 27 की मौत, 1024 संक्रमित

Author Mohan Singh|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को 1024 तक पहुंच गई और मृतकों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया. मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए जिनमें दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को 1024 तक पहुंच गई और मृतकों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया. मंत्रालय ने मौत के छह नए मामले दर्ज किए जिनमें दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है.

इस तरह, कोरोना वायरस संक्रमण से देशभर में अब तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो और दिल्ली में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमित की जान गई.

ताजा आंकड़ों में मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 1024 है और 96 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. एक अन्य संक्रमित व्यक्ति दूसरी जगह चला गया.

देश में महाराष्ट्र में इस महामारी के सर्वाधिक 186 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें तीन मामले विदेशी नागरिकों के हैं. वहीं, महाराष्ट्र के बाद केरल का स्थान है जहां आठ विदेशी नागरिकों के संक्रमित होने सहित 182 मामले सामने आए हैं.

वहीं, कर्नाटक में अब तक 76 मामले सामने आए हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 54 तक पहुंच गई है जिनमें दो मामले विदेशी नागरिकों से जुड़े हैं. उत्तर प्रदेश में 55 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें एक मामला विदेशी नागरिक से जुड़ा है.

गुजरात में मामलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है जिनमें से एक मामला विदेशी नागरिक से संबंधित है. तमिलनाडु में 42 लोग कोरोना से संक्रमित हैं जिनमें छह विदेशी हैं. वहीं, दिल्ली में यह संख्या बढ़कर 39 तक पहुंच गई है पंजाब में 38, जबकि हरियाणा में यह संख्या 33 है जिनमें 14 मामले विदेशी नागरिकों से जुड़े हैं.

मध्य प्रदेश में 30, जम्मू कश्मीर में 31, पश्चिम बंगाल में 17, आंध्र प्रदेश में 14 और लद्दाख में कोविड-19 के 13 मामले सामने आए हैं. बिहार में नौ, चंडीगढ़ में आठ और छत्तीसगढ़ में अब तक छह मामले सामने आए हैं. उत्तराखंड में एक विदेशी सहित छह मामले सामने आए हैं.

हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोरोना वायरस के तीन-तीन मामले सामने आए हैं. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में नौ मामले सामने आए हैं. पुडुचेरी, मिजोरम और मणिपुर में एक-एक मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola