सुबह की बड़ी खबरें पढ़ें, PM मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से करेंगे बातचीत

सुबह की बड़ी खबरें: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड में चुनाव के लिए कांग्रेस का कैम्पेन सॉन्ग आज लॉन्च करेंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर त्रिपुरा जाएंगे. सुबह की बड़ी खबरें पढ़ें
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (24 जनवरी, सोमवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं को ब्लॉकचेन तकनीक से आज डिजिटल प्रमाणपत्र देंगे.
-संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर त्रिपुरा जाएंगे.
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तराखंड में चुनाव के लिए कांग्रेस का कैम्पेन सॉन्ग आज लॉन्च करेंगे.
-हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते 4 नेशनल हाइवे सहित 731 सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति भी ठप
-देश में 24 घंटे के भीतर कोरोना केस 3 लाख पार, कर्नाटक में 50,210 नए मामले निकले
पटना एम्स में रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत इलाज के दौरान हो गयी. वहीं 13 नये मरीज कोरोना संक्रमित भर्ती हुए हैं. इसके अलावा आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिन्होंने कोरोना को हरा दिया. विस्तृत खबर
Netaji Hologram Statue Unveiled: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक, जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मना रहा होगा, तब तक नया भारत गढ़ना ही हमारा लक्ष्य है. विस्तृत खबर
सरकारी स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों में से जहां छात्राओं की संख्या अधिक है, वहीं निजी स्कूलों में इसके विपरीत छात्रों की संख्या अधिक है. केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक में कुल 4710525 विद्यार्थी हैं, जिनमें 2457762 छात्राएं और 2252763 छात्र नामांकित हैं. विस्तृत खबर
आयकर विभाग ने विधानसभा चुनाव में काली कमाई को हवाला के जरिए लखनऊ से दूसरे जिलों में भेजने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने राजधानी के रकाबगंज और शास्त्री नगर सहित आसपास के आधा दर्जन इलाकों में छापेमारी की. विस्तृत खबर
भारतीय जनता पार्टी के राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अपर्णा यादव, रायबरेली से विधायक अदिति सिंह और प्रियंका मौर्य ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विस्तृत खबर
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) सोमवार को राज्य के मेडिकल कॉलेजों के 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी करेगा. मेरिट लिस्ट के बाद ही एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इससे पहले रविवार तक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार किया. विस्तृत खबर
Jharkhand news: कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर अवैध तरीके से पुलिस और शिक्षकों की बहाली मामले में पुलिस द्वारा 4 लोगों को हिरासत में लेने और फिर उसे छुड़ाने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गये. विस्तृत खबर
India vs South Africa 3rd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे वनडे को भी 4 रन से जीत लिया और तीन मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के 287 रन का पीछा करते हुए पूरी भारतीय टीम 49.2 ओवर में 283 रन पर ऑल आउट हो गयी. विस्तृत खबर
समाजवादी पार्टी ने रविवार शाम बरेली के जिलाध्यक्ष को बदल दिया है. अगम मौर्या के स्थान पर शिवचरन कश्यप को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. यह वही शिवचरन कश्यप हैं, जिनको 21 नवंबर 2020 को रामपुर में एक दिन की थानेदार बिटिया ने अभद्रता करने पर थाने की हवालात में बंद करा दिया था. विस्तृत खबर
आज तारीख है 24 जनवरी 2022 दिन सोमवारऔर आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं। तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




