Today NewsWrap: पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें, दिल्ली में भाजपा की पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक आज

Today NewsWrap : यूपी के प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आज होगा. दिल्ली में भाजपा की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग होगी.
Today NewsWrap : सुबह की न्यूज डायरी पर एक नजर (21 दिसंबर, सोमवार) डालते हैं. सबसे पहले आज देश और विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-यूपी के प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम आज होगा.
-विंटर सेशन के आखिरी सप्ताह के लिए दिल्ली में भाजपा की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग होगी.
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के लिए गोवा जाएंगे. यहां उन्हें दो जनसभाओं को संबोधित करना है.
-ढाका में हुए आतंकवादी हमले की जानकारी देने वाले को पांच मिलियन देगा अमेरिका
-भारतीय मूल के 4 नेता बनेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के आयुक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रयागराज के परेड ग्राउंड मैदान में ‘महिला सशक्तीकरण सिर्फ बात नहीं’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्मानित करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री 75 जिलों की करीब दो लाख 73 हजार महिलाओं से संवाद भी करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले ही परेड ग्राउंड मैदान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई. विस्तृत खबर
जेपीएससी द्वारा ली गयी सातवीं, आठवीं, नौवीं व 10वीं सिविल सेवा पीटी में कार्मिक विभाग ने किसी प्रकार की गड़बड़ी होने अौर निगरानी या सीबीआइ जांच कराने से इनकार कर दिया है. कार्मिक विभाग के अवर सचिव दिलीप कुमार साह ने यह लिखित जानकारी दी है. विस्तृत खबर
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को जमकर बवाल काटा. भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक मामले का विरोध करने के AAP की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इतालिया के नेतृत्व में जमा हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. विस्तृत खबर
विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने भष्टाचार के आरोप में मगध विवि के चार पदाधिकारियों को पुलिस हिरासत में ले लिया है. एसवीयू ने सोमवार को मगध विवि के रजिस्ट्रार डॉ पुष्पेद्र कुमार वर्मा, प्रॉक्टर जयनंदन प्रसाद सिंह, लाइब्रेरी इंचार्ज विनोद सिंह और कुलपति के निजी सचिव सुबोध कुमार समेत कुछ अन्य पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. विस्तृत खबर
बार एसोसिएशन, बरेली के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए हुए चुनाव में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. काफी मुश्किल से मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं को समझाकर शांत किया. बार चुनाव में 21 पदों के लिए 66 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव में 1860 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. विस्तृत खबर
आज तारीख है 21 दिसम्बर 2021 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तृत खबर
कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Captain Cool Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचाते रहे हैं. उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें माही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. विस्तृत खबर
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भले सालों से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हों. उनकी कंपनी ने पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा संपत्ति बनायी हो, लेकिन अगर बात सबसे तेजी से संपत्ति बनाने की करें, तो इस मामले में अडाणी बंधुओं की कंपनी ने मुकेश अंबानी की कंपनी को पीछे छोड़ दिया है. विस्तृत खबर
पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बना हुआ है और आम लोग ठंड के मारे में परेशान हैं. देश की राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा. यह सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




