ePaper

सुबह की न्यूज डायरी : उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए विपक्ष आज करेगा बैठक

Updated at : 17 Jul 2022 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Today News Wrap

Today News Wrap

Today NewsWrap : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. विपक्ष आज बैठक करेगा. सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच आज 16वें दौर की बातचीत होगी. आज आईसीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित जाएगा. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

आपका स्वागत है सुबह की न्यूज डायरी पर (17 जुलाई, रविवार) एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर. देश-विदेश में होने वाले मुख्‍य कार्यक्रमों की बात करें तो…

  • लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच आज फिर होगी 16वें दौर की बातचीत

  • आंध्र प्रदेश के एलुरु की बाढ़ में फंसे लोग, भारतीय नौसेना का बचाव अभियान जारी

  • आईसीएसई की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज किया जाएगा घोषित

  • उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तय करने के लिए विपक्ष आज करेगा बैठक

  • लुलु मॉल विवाद: डीसीपी साउथ गोपाल चौधरी को हटाया गया, सुभाष चंद्र नए डीसीपी, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

  • भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच 3:30 बजे से खेला जाएगा

-अब एक नजर प्रमुख खबरों पर जो आपको अपडेट रखेंगी
आतंक की पाठशाला: बिहार में PFI व SDPI से अब तक जुड़े करीब 20 हजार युवक, 10 हजार हो चुके हैं प्रशिक्षित

पटना. पीएफआइ व एसडीपीआइ ने पूरे बिहार में अब तक करीब 20 हजार से अधिक युवकों को संगठन से जोड़ लिया था. ये सभी संगठन के सक्रिय सदस्य हैं. साथ ही करीब 10 हजार लोगों को मार्शल ट्रेनिंग व शारीरिक प्रशिक्षण देने के नाम पर ब्रेनवॉश कर चुके हैं. इसका खुलासा शनिवार की शाम पांच बजे बेऊर जेल से रिमांड पर लिये गये पीएफआइ के अतहर परवेज व अरमान मलिक ने किया है.

विस्तृत रिपोर्ट

Jagdeep Dhankhar: जानिए कौन हैं जगदीप धनखड़? जिसे NDA ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

EXplainer, Jagdeep Dhankhar: राजस्थान की सियासत का एक चर्चित चेहरा… पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर और अब भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार… लेकिन जगदीप धनखड़ की राजनीतिक विरासत इतने में ही नहीं ठहरती. सियासत के जिस मंजे हुए खिलाड़ी को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (Vice President Election 2022) बनाया है वो केन्द्रीय मंत्री रहने के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता भी रह चुके हैं. जाट आरक्षण आंदोलन को मुकाम पर पहुंचाने में धनखड़ की अहम भूमिका रही है.

विस्तृत रिपोर्ट

Weather Forecast LIVE Update: गुजरात और केरल में मूसलाधार बारिश जारी, जानें देश के अन्‍य राज्यों का मौसम

केरल और गुजरात के कई इलाकों में बारिश जारी है. प्रशासन ने राज्य के उत्तरी एवं मध्य भागों में नदियों के तटों के आसपास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आठ जिलों– इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कसारगोड के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

विस्तृत रिपोर्ट

2.5 लाख से कम सैलरी वालों को क्याें भरना चाहिए Nil ITR? जानिए इसके फायदे

ITR Filing Last Date : आयकर रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. टैक्स छूट की सीमा को लेकर जब भी बात आती है, तो बहुत से लोग इस बात को लेकर संशय में रहते हैं कि उनके लिए आईटीआर भरना जरूरी है या नहीं. कई लोगों का यह मानना है कि उनकी सैलरी 5 लाख से कम है और सरकार की ओर से कहा गया है कि 5 लाख से कम आय वालों पर जीरो टैक्स लगता है, तो ऐसे में आयकर रिटर्न दाखिल करना है या नहीं.

विस्तृत रिपोर्ट

Jharkhand: दीवारों में नि:शुल्क पेंटिंग-लेखन कर गुमला के प्रदीप सिंह अग्निवीर बनने के लिए कर रहे जागरूक

Gumla News: गुमला शहर के जाने-माने पेंटर प्रदीप सिंह दीवारों में अग्निवीर में भर्ती अभियान को लेकर स्लोगन व पेंटिंग बनाकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं. श्री सिंह गुमला शहर के दर्जनों दीवारों में नि:शुल्क स्लोगन लिखे हैं. जिसमें युवाओं को भ्रम में न पड़कर अग्निवीर में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

विस्तृत रिपोर्ट

ICSE 10th Result 2022: आज जारी होंगे आईसीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

CISCE ICSE 10th Result 2022 Online: आईसीएसई बोर्ड आज यानी 17 जुलाई को 10वीं कक्षा के नतीजे की घोषित करेगा. बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. बोर्ड के सचिव गेरी आराथून ने शनिवार को कहा कि अंतिम स्कोर के लिए पहले और दूसरे सेमेस्टर को समान ‘वेटेज’ दिया गया है.

विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola