Today News Wrap: पीएम मोदी का 45 घंटे का ध्यान, प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 May 2024 9:12 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर कन्याकुमारी पहुंचे हैं. अखनूर बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

31 मई की बड़ी खबरें

  • हासन सीट से जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद जर्मनी से बेंगलुरु लौटे जिसके बाद SIT ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आज कोर्ट में उनकी पेशी होगी.
  • उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में 10 जून तक VIP दर्शन पर पाबंदी लगाई गई है.
  • दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा.
  • कन्याकुमारी में 45 घंटे के ध्यान में पीएम नरेंद्र मोदी बैठे हैं. विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सिर्फ लिक्विड डाइट पर रहेंगे.
  • विभव कुमार की कस्टडी आज खत्म हो रही है. उन्हें पुलिस तीस हजारी कोर्ट में पेश करेगी.
  • सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज सुनवाई होने वाली है.
  • डोनाल्ड ट्रंप हश मनी मामले में दोषी करार दिया गया है.

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की है. प्रधानमंत्री की ध्यान साधना एक जून तक चलेगी. पढ़ें विस्तृत खबर

अखनूर बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 22 हुई

जम्मू-कश्मीर के अखनूर बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो चुकी है. वहीं 60 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. पढ़ें विस्तृत खबर

7वें चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की कुल 57 सीटों पर चुनाव होना है. इन राज्यों में 1 जून को मतदान होना है. पढ़ें विस्तृत खबर

केरल में मानसून की दस्तक

भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर है. केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति नजर आ रही है. पढ़ें विस्तृत खबर

झारखंड में भीषण गर्मी से 20 लोगों की मौत

झारखंड में भीषण गर्मी से एक दिन में 20 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत पलामू में हुई है. कोल्हान में भी 5 लोगों की मौत की सूचना है. पढ़ें विस्तृत खबर

राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट पर प्रचार थमा, 1 जून को इनकी किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में झारखंड की 3 लोकसभा सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा में चुनाव होंगे. इन सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है. 1 जून वोटर इनकी किस्मत का फैसला करेंगे. पढ़ें विस्तृत खबर

बिहार में गर्मी से 52 लोगों की मौत

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. 9 चुनावकर्मी सहित 52 लोगों ने की जान गर्मी की वजह से गई है. यहां लोग चलते-चलते गिर जा रहे हैं. पढ़ें विस्तृत खबर

IND vs PAK मैच पर आतंकी खतरा

T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के मैच पर आतंकी हमले का खतरा है. खबर के अनुसार, आईएसआईएस ने मैच को लेकर धमकी दी है. पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola