Today News Wrap: दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी, नवीन पटनायक को लेकर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 May 2024 9:23 AM

विज्ञापन

Today News Wrap: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक मेमोरियल में ‘ध्यान’ लगाने को लेकर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है. पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

30 मई की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाने के दौरान कन्याकुमारी में 2,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
  • सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है.
  • केरल और पूर्वोत्तर में आज मानसून के दस्तक देने का अनुमान है.
  • पीएम नरेंद्र मोदी पंजाब के होशियारपुर में आज जनसभा करेंगे.
  • यूपी के सीएम योगी आज लुधियाना ने बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के समर्थन में रैली करने वाले हैं.
  • पंजाब के रूपनगर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो करेंगे.
  • हिमाचल के कुल्लू में सीएम योगी आज बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्याकुमारी पहुंचेंगे. भगवती अम्मन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका और ओडिशा में करेंगे जनसभा

एक नजर अन्य बड़ी खबरों पर

PM Modi Meditate: पीएम मोदी के ‘ध्यान’ पर कांग्रेस ने क्या कहा

PM Modi Meditate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रॉक मेमोरियल में ‘ध्यान’ लगाने को लेकर बवाल मच गया है. कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है और इसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

ओडिशा के सीएम पटनायक की बिगड़ती सेहत के पीछे साजिश : पीएम मोदी

पीएम मोदी के बयान से ओडिशा की राजनीति गरम हो चुकी है. मयूरभंज की रैली में पीएम मोदी ने आशंका व्यक्त की कि नवीन पटनायक की बिगड़ती सेहत के पीछे कहीं साजिश तो नहीं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

दिल्ली में रिकॉर्ड गर्मी

Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी का तांडव जारी है. राजधानी के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

ममता बनर्जी का सातवें चरण के चुनाव से बड़ा बयान

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का सातवें चरण के चुनाव से पहले बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि सीपीएम और बीजेपी के बीच सांठगांठ है. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

बिहार में गर्मी के कारण स्कूल बंद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि आवश्यकतानुसार वर्तमान स्थिति को देखते हुये स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

IAS मनीष रंजन से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी

ED Raid In Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. अयोध्यापुरी रोड नंबर-1 में ईडी की टीम ने बुधवार को छापेमारी की. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

संताल की तीन सीटों के लिए थम जाएगा प्रचार का शोर

झारखंड की तीन लोकसभा सीटें गोड्डा, दुमका और राजमहल के लिए 30 मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा. इन सीटें पर 1 जून को मतदान होने वाले हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

गौतम गंभीर बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच

team india head coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल सकता है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बन सकते हैं. पढ़ें विस्तृत खबर यहां

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola