Today News Wrap: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Today News Wrap
Today News Wrap- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं.भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से शुरू होगा. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
25 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को भारत के दो-दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. यात्रा की शुरुआत मैक्रों राजस्थान की राजधानी जयपुर से करने वाले हैं.
-
बीजेपी आज से हर दिन 20 हजार लोगों को राम मंदिर में दर्शन के लिए ले जाएगी
-
लोकसभा चुनाव के पहले सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर महा विकास अघाड़ी की आज बैठक होने वाली है.
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बुलंदशहर और जयपुर के दौरे पर रहेंगे.
-
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम देश को संबोधित करेंगीं.
-
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद में होगा.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड कैडर के दो आइपीएस सहित 55 पुलिस अफसर और कर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया जायेगा. इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय आइजी मानवाधिकार द्वारा जारी कर दिया गया है. विस्तृत खबर
देश के प्रमुख हवाई अड्डों में से एक दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर धमकी भरा कॉल आया है. जानकारी के अनुसार, दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइस जेट की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गयी है. सूचना मिलते ही IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गयी. विस्तृत खबर
गणतंत्र दिवस 2024 को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा. जहां से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. विस्तृत खबर
छह बार की विश्व चैंपियन और 2012 की ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने बुधवार को मुक्केबाजी से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इसकी वजह अपनी उम्र को दिया है. 41 वर्षीय इस स्टार मुक्केबाज ने कहा कि मैं अभी भी देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं, लेकिन उम्र के कारण मैं अब ऐसा नहीं कर सकती हूं. मैं और खेलना चाहती हूं कि लेकिन उम्र सीमा के कारण मुझे मजबूरन यह फैसला लेना पड़ रहा है. विस्तृत खबर
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की अगली परीक्षा में अभ्यर्थियों को सात साल की छूट मिलेगी. बताया गया कि झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जानेवाली आगामी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के लिए अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ डेट के निर्धारण की स्वीकृति दी गई. इसकी कटऑफ डेट 1 अगस्त 2017 होगी. विस्तृत खबर
समस्तीपुर जिले में कर्पूरी ग्राम स्टेशन के पास ‘जननायक एक्सप्रेस’ ट्रेन में बुधवार को जमकर लूटपाट होने की सूचना है. दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में लूटपाट के दौरान हुई फायरिंग में एक यात्री के घायल होने की बात भी कही जा रही है. ट्रेन के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर पहुंचने से पहले यह वारदात हुई है. विस्तृत खबर
UPSC CDS I Result 2023 Out: यूपीएससी सीडीएस I परिणाम 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा-I (सीडीएस I) परीक्षा 2023 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. विस्तृत खबर
Aaj Ka Rashifal,25 जनवरी 2024: आज तारीख है 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










