Today News Wrap: मतदान खत्म होते ही एक्शन में पीएम मोदी, केंद्र पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
Today News Wrap
Today News Wrap: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7वें और आखिरी चरण के मतदान समाप्त होने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को चुनाव में 295 सीटें मिलेंगी. फिर तिहाड़ में केजरीवाल.. पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण से पहले केंद्र पर फूटा केजरीवाल का गुस्सा
10 मई को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर अरविंद केजरीवाल आज बाद में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे. पढ़ें पूरी खबर.
मतदान समाप्त होते ही एक्शन में पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7वें और आखिरी चरण के मतदान समाप्त होने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए. रविवार को उन्होंने देशभर में जारी हीटवेव को लेकर समीक्षा बैठक की. पढ़ें पूरी खबर
अरुणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार
अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीट और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट पर रविवार को मतगणना हुआ. जिसमें सिक्किम में SKM ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की. पढ़ें पूरी खबर
यह Exit Poll नहीं मोदी मीडिया का फैंटेसी पोल है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि इंडिया गठबंधन को चुनाव में 295 सीटें मिलेंगी. वहीं जयराम रमेश ने एग्जिट पोल को बोगस बताया. पढ़ें पूरी खबर
295 सीटें जीत रहा इंडिया गठबंधन, केंद्र में बन रही हमारी सरकार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वर्चुअल बैठक में कहा कि इंडिया गठबंधन देशभर में 295 सीटें जीत रहा है. केंद्र में हमारी सरकार बन रही है. पढ़ें पूरी खबर
यूपी में एक्जिट पोल को लेकर अलग-अलग दावे
Exit Poll लोकसभा चुनाव खत्म होते ही सबकी नजर एक्जिट पोल पर है. हर व्यक्ति अपने हिसाब से एक्जिट पोल की व्याख्या कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर.
सांसद रामकृपाल यादव पर जानलेवा हमला मामले में एक गिरफ्तार
पाटलिपुत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के ऊपर हुए जानलेवा हमला मामले की जांच अब एसआइटी करेगी. वहीं इस मामले में एक आरोपित को पटना पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. पढ़ें पूरी खबर.
भारत को रहना होगा इन 5 पाक खिलाड़ियों से सतर्क
भारतीय टीम को 9 जून को पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों से सतर्क रहने की जरूरत है. पाकिस्तान के यह पांच खिलाड़ियों पर जो भारत के खिलाफ अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर.
लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी
गुम है किसी के प्यार में लीप को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. पहले कहा जा रहा था कि इसमें हर्षद चोपड़ा, शक्ति अरोड़ा की जगह लेने वाले है. हालांकि अब एक और नाम सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर.
हाथरस में एक साथ जली 11 चिताएं, माहौल गमगीन
जम्मू से शिवखोड़ी दर्शन करने जा रही एक बस 30 मई को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस बस में हाथरस के कई परिवारों के लोगों की मौत हो गई थी. शनिवार रात सभी के शव उनके गांव लाए गए थे. पढ़ें पूरी खबर.
खगड़िया में एंबुलेंस ने 3 युवकों को रौंदा
खगड़िया में एक तेज रफ्तार से जा रही एंबुलेंस ने सड़क किनारे बैठे 3 युवकों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो जख्मी हैं. पढ़ें पूरी खबर.
रातू रोड में सिटी राइड बस ने बाइक सवार को रौंदा
रांची में एक सिटी राइड बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि उनके पीछे बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पढ़ें पूरी खबर.
झारखंड के 18 जिलों में वर्षा-वज्रपात के बाद 9 जिले में HEAT WAVE अलर्ट
झारखंड में मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में वज्रपात और 9 जिलों में हीट वेव की चेतावनी दी है. इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










