Today News Wrap: पुष्य नक्षत्र में पीएम मोदी करेंगे नामांकन, क्या है सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 May 2024 3:51 PM

विज्ञापन

evening news wrap

Today News Wrap: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दल ज्यादा से ज्यादा वोटरों को लुभाने में लगे है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी का ऐलान किया है. वहीं पीएम मोदी आज बिहार में चुनावी सभा कर रहे हैं. पढ़ें आज की बड़ी खबरें

विज्ञापन

पीएम मोदी पुष्य नक्षत्र में करेंगे वाराणसी से नामांकन
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार अपना नामांकन करेंगे. इसकी तैयारियां शुरू हो गई है. वो पहले 13 मई को काशी में रोड शोक करेंगे. इसके बाद 14 मई को नामांकन होगा. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भट्टाचार्य रोड से शुरू होगा प्रधानमंत्री का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम को पटना पहुंच रहे हैं जहां शाम में पीएम रोड शो करेंगे. सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ रहेंगे. वहीं पीएम के रोड शो को लेकर कई रूटों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया है. रोड शो के रूट में भी बदलाव किया गया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पीएम मोदी के रोड शो पर बोले तेजस्वी यादव, हम लोगों को गाली देंगे और चले जायेंगे
पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले रोड शो को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है. लालू यादव के बाद अब तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

लालू यादव ने पीएम मोदी को घेरा तो सम्राट चौधरी ने दिया जवाब
पीएम मोदी के पटना में रोड शो करने पर सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है. पीएम के पटना आगमन से ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने सवालों से पीएम मोदी को घेरा तो वहीं भाजपा ने भी इसका जवाब दिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 12 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में कई रैलियों को संबोधित किया. भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने भाषण में क्या कहा, 12 बड़ी बातें पढ़ें. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी
तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव 2024 में पूरी तरह से उतर चुके हैं. बीजेपी और पीएम मोदी पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव को लेकर 10 गारंटी का ऐलान किया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

राहुल गांधी 13 मई को रायबरेली पहुंचेंगे, इस दिन अखिलेश के साथ करेंगे संयुक्त रैली
यूपी में पांचवे चरण के लोकसभा चुनाव रोचक होगा. रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ताकत झोंक रही है. वहीं वाराणसी में तीसरी बाद पीएम नरेंद्र मोदी ताल ठोंक रहे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मतदान के दिन बदली रहेगी बेगूसराय की ट्रैफिक व्यवस्था
बिहार की 5 संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को मतदान होना है. बेगूसराय संसदीय सीट पर इस बार भी सबकी निगाहें हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हैदराबाद की जनता क्या इस बार देगी माधवी लता को मौका
हैदराबाद पर पिछले 40 साल से असदुद्दीन ओवैसी के परिवार का कब्जा है. इस बार के चुनाव में क्या वे जनता का विश्वास जीतने में कायम होंगे यह बड़ा सवाल है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ की बैठक
मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात पढ़ें पूरी रिपोर्ट

नहीं खुली सीतापुर में पांच कत्ल और एक सुसाइड की गुत्थी
यूपी के सीतापुर जिले में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है. इसमें युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करके खुद सुसाइड कर लिया. मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हजारीबाग में करंट लगने से हाथी की मौत
हजारीबाग में करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई है. मुफ्फसिल थाना के चुटियारो गांव में एक खेत में हाथी का शव मिला है. वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मी जांच में जुट गए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

राजमहल में पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया अरेस्ट
राजमहल पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को 14 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किया है. थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

हरदीप सिंह निज्जर हत्या मामले में एक और भारतीय गिरफ्तार
कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था. अब एक और भारतीय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पर्पल कैप की रेस में बुमराह ने हर्षल को पछाड़ा
पर्पल कैप में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने हर्षल पटेल को पछाड़ दिया और पर्पल कैप का ताज अपने सर पर पहन लिया है. बता दें, जसप्रीत बुमराह के इस सीजन में कुल 20 विकेट पूरे हो गए हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के ‘सचिव जी’
‘पंचायत सीजन 3’ के पोस्टर के साथ इसके ट्रेलर रिलीज के डेट का खुलासा हो गया है. 17 मई यानी शुक्रवार को इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा. इसी महीने 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कौन हैं राहुल गांधी? पीएम मोदी को बहस का न्योता देने पर बीजेपी का जोरदार हमला
Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी को बहस का न्योता देने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है. बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने सवाल किया है कि आखिर कौन हैं राहुल गांधी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola