कौन हैं राहुल गांधी? पीएम मोदी को बहस का न्योता देने पर बीजेपी का जोरदार हमला

raul-gandhi-with-pm-modi/ file photo
Lok Sabha Election: पीएम नरेंद्र मोदी को बहस का न्योता देने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है. बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने सवाल किया है कि आखिर कौन हैं राहुल गांधी?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव पर सार्वजनिक बहस के लिए दो पूर्व न्यायाधीशों और एक प्रतिष्ठित नागरिक के निमंत्रण का स्वागत किया और कहा कि उन्हें या पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को ऐसी चर्चा में भाग लेने में खुशी होगी. कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें भाग लेंगे. इसके बाद बीजेपी नेता राहुल गांधी पर हमलावर नजर आ रहे हैं.
बीजेपी के फायरब्रांड नेता तेजस्वी सूर्या ने मामले पर सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी कौन हैं ? पीएम मोदी उनसे बहस क्यों करें? उन्होंने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी नहीं हैं, INDIA गठबंधन की तो बात ही छोड़ दें. पहले वो खुद को कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार घोषित करवा के दिखाएं. राहुल गांधी पहले कहें कि वह अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेंगे और फिर पीएम मोदी को बहस के लिए बुलाएं. तब तक, हम किसी भी बहस में उनका मुकाबला करने के लिए अपने BJYM प्रवक्ताओं को भेजेंगे.
Read Also : Lok Sabha Election: ‘अरविंद केजरीवाल ने माना मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री’, सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज
राहुल गांधी ने क्या कहा कि छिड़ गई बहस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक शेयर पोस्ट किया. उसमें उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए प्रमुख दलों का एक मंच से अपना दृष्टिकोण देश के समक्ष रखना एक सकारात्मक पहल होगी. देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस संवाद में हिस्सा लेने की अपेक्षा करता है. कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मदन बी. लोकुर, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अजीत पी. शाह और एन. राम को अपना जवाब शेर किया, जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर प्रमुख चुनावी मुद्दों पर बहस के लिए एक मंच पर आमंत्रित करने का काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










