Lok Sabha Election: ‘अरविंद केजरीवाल ने माना मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री’, सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज

Updated:
विज्ञापन
Sudhanshu Trivedi

Sudhanshu Trivedi

Lok Sabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई. जिसके बाद आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमला बोल रहे हैं. इस बीच बीजेपी ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election: बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, हम एक बात कहना चाहेंगे कि चाहे ये शराब का असर हो या वो जिस जगह पर गए थे (तिहाड़), उसका असर हैं, उनके मुंह से एक बात सही निकली. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और उसके बाद फलां-फलां को प्रधानमंत्री बना देंगे. इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज उन्होंने मान लिया कि नरेंद्र मोदी दोबारा भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. त्रिवेदी ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, जब कोई शराब पीकर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो सही बात सामने आ ही जाती है. इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी का उत्तराधिकारी भी बता दिया. यानी उन्होंने यह मान लिया कि आने वाले कुछ वर्षों तक बीजेपी की ही सरकार होगी.

क्या बोले थे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा, मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो रहे हैं, भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थे कि BJP में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा. अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं. अगर इनकी सरकार बनी तो सबसे पहले दो महीनों में वे योगी जी को निपटाएंगे, इसके बाद अगले साल सबसे खास अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे. मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं ये अमित शाह के लिए वोट मांग रहे है.

योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म कर देंगे पीएम मोदी : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी. शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें CM नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी. वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है. अगर ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का CM बदल दिया जाएगा. यही तानाशाही है.

50 हजार के मुचलके में रिहा हुए केजरीवाल : वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल 50000 रुपये के मुचलके पर रिहा हुए हैं. वह एक कागज पर हस्ताक्षर भी नहीं कर सकते और दिल्ली सचिवालय नहीं जा सकते. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल ने दिल्ली को धोखा दिया है और लूटा है. पैरोल पर बाहर, अरविंद केजरीवाल को सोचना चाहिए कि 1 जून के बाद क्या होगा. अगर उनमें थोड़ी भी शर्म होती तो वह इस्तीफा दे देते. वह कैसे सीएम हैं कि वह दिल्ली सचिवालय में प्रवेश नहीं कर सकते.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola