Panchayat 3 Trailer: इंतजार खत्म, इस दिन आपसे मिलने आएंगे फुलेरा के 'सचिव जी', जारी होगा पंचायत 3 का ट्रेलर

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 May 2024 1:25 PM

विज्ञापन

Panchayat 3

'पंचायत सीजन 3' के पोस्टर के साथ इसके ट्रेलर रिलीज के डेट का खुलासा हो गया है. पंचायत में फुलेरा के सचिव के रूप में जितेंद्र कुमार दिखे है. बता दें कि सीरीज 28 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

Panchayat season 3 Trailer Release Date: वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. पंचायत सीजन 3 को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है और इसे देखने के लिए बेताब है. पंचायत में फुलेरा के सचिव के रूप में जितेंद्र कुमार दिखे है. इसमें रघुबीर यादव और नीना गुप्ता भी अहम रोल में दिखे हैं. तीसरा सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगा. अब इसका ट्रेलर आने वाला है और इसे लेकर जानकारी सामने आई है.


‘पंचायत सीजन 3’ का नया पोस्टर आया सामने
सुपरहिट वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 3’ इसी महीने 28 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रहा है. इसके ट्रेलर रिलीज का डेट सामने आ गया है. प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत 3’ का नया पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. पोस्टर में दो अलग ग्रुप दिख रहे है, जो एक-दूसरे से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं. एक तरफ जितेंद्र कुमार, मंजू देवी, रघुबीर यादव, सान्विका, चंदन रॉय दिख रहे हैं और दूसरी तरफ दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर, पंकज झा दिख रहे हैं. दोनों टीमों के हाथ में लाठी-डंडा दिख रहा है.

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

OTT Web Series In May: ‘पंचायत 3’ से लेकर ‘हीरामंडी’ तक, ये बेहतरीन सीरीज हो रही मई में रिलीज, घर बैठे करें एंजॉय

YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट


17 मई को आएगा’पंचायत सीजन 3′ का ट्रेलर
पंचायत सीजन 3‘ के पोस्टर के साथ इसके ट्रेलर रिलीज के डेट का खुलासा हो गया है. 17 मई यानी शुक्रवार को इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा. गौरतलब है कि ‘पंचायत’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा है. इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के फुलेरा नाम के एक छोटे से गांव की आधारित है. लेकिन ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि इसकी असल में शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में हुई थी. भारत में सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक ‘पंचायत’ ने IFFI 2024 में बेस्ट भारतीय वेब सीरीज का खिताब जीता था.

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola