ePaper

Tirath Singh Rawat Comment : ‘‘फटी जींस'' वाले बयान पर भड़कीं स्मृति ईरानी, तीरथ सिंह रावत को सुना दी खरी-खोटी

Updated at : 26 Mar 2021 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Tirath Singh Rawat Comment : ‘‘फटी जींस'' वाले बयान पर भड़कीं स्मृति ईरानी, तीरथ सिंह रावत को सुना दी खरी-खोटी

Tirath Singh Rawat Comment : ‘‘फटी जींस'' (ripped jeans ) को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर पिछले दिनों जमकर बवाल मचा था. इसके बाद लोग केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिक्र‍िया का इंतजार कर रहे थे. मामले को लेकर स्मृति ईरानी (smriti irani ) का बयान आ गया है जिसमें उन्होंने रावत को खरी-खोटी सुनाई है.

विज्ञापन
  • स्मृति ईरानी ने कहा है कि लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है

  • ‘‘फटी जींस” को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर बवाल

  • रावत आलोचनाओं के घेरे में आ गए

Tirath Singh Rawat Comment : ‘‘फटी जींस” (ripped jeans ) को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान को लेकर पिछले दिनों जमकर बवाल मचा था. इसके बाद लोग केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी की प्रतिक्र‍िया का इंतजार कर रहे थे. मामले को लेकर स्मृति ईरानी (smriti irani ) का बयान आ गया है जिसमें उन्होंने रावत को खरी-खोटी सुनाई है.

स्मृति ईरानी ने कहा है कि लोग किस तरह से कपड़े पहनें, इससे नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उनका काम नीति निर्धारण करना और कानून का शासन सुनिश्चित करना है. ईरानी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ‘‘फटी जींस” टिप्प्पणी को लेकर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दे रही थीं और उन्होंने ये बात कही.

आपको बता दें कि रावत उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए जब उन्होंने कहा कि मूल्यों में आई गिरावट युवाओं के अजीबोगरीब फैशन से झलकता है और वे घुटने पर फटी जींस पहनकर अपने को खास समझने लगते हैं. ईरानी ने टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के सातवें संस्करण में कहा कि कुछ चीजें पवित्र हैं और उनमें से एक है महिलाओं का अपनी जिंदगी जीने के तरीके को चुनना और जिस तरीके से वे उपयुक्त समझें, समाज से जुड़ने का.

आगे ईरानी ने कहा कि नेताओं का इस बात से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए कि लोग किस तरह से कपड़े पहनते हैं, क्या खाते हैं, वे क्या करते हैं क्योंकि हमारा काम नीति बनाना है और कानून का शासन सुनिश्चित करना है. कई नेताओं ने गलत बयानी की है.

Also Read: पीएम मोदी 497 दिनों में आज पहली दफा विदेश यात्रा पर निकले, बांग्लादेश में हसीना से करेंगे मुलाकात
जया बच्चन ने कहा अपना काम करें

सपा सांसद जया बच्चन ने तीरथ सिंह रावत पर हमला करते हुए कहा था कि वे अपना काम करें, महिलाओं पर टिप्पणी करना बंद करें. उन्हें अभी-अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है. इस तरह की सोच ही महिलाओं के साथ रेप के लिए जिम्मेदार हैं.

महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह रावत को बताया बेशर्म

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्‌वीट कर तीरथ सिंह रावत को बेशर्म और फटे दिमाग का बता दिया था. टीमएसी सांसद ने ट्‌वीट किया है कि आप एक राज्य को चलाते हैं और इतनी घटिया और निम्न स्तर की सोच रखते हैं.

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा अपनी सोच बदलें

वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्‌वीट कर और संसद में भी इस मसले को उठाया था. उन्होंने तीरथ सिंह रावत से कहा कि मुख्यमंत्री जी सोच बदलिए तभी देश बदलेगा. देश की संस्कृति और संस्कार पर उन पुरुषों की सोच से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं को बैठकर जज करते हैं.

रिप्‍ड जींस पहनकर गर्व महसूस करती हूं

इससे पहले अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी तीरथ सिंह रावत पर हमला बोला था और कहा कि अपनी सोच बदलें. नव्या ने अपनी एक तसवीर शेयर की जिसमें उसने रिप्‍ड जींस पहन रखा है और लिखा है कि मैं इसे पहनकर गर्व महसूस करती हूं.

तीरथ सिंह रावत ने क्या कहा था

तीरथ सिंह रावत ने कल एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा था कि मैं हवाई जहाज में जा रहा था, जहां एक महिला मेरी बगल में बैठी थी. उस महिला को जब मैंने देखा तो नीचे उसने गम बूट पहने थे और घुटने फटे थे और महिला एनजीओ चलाती थीं. फटे जींस पहनकर महिला कैसी संस्कृति को जन्म देंगी और बच्चों को कैसे संस्कार देंगीं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola