ePaper

इस नेता के नाम है सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड, जानें इनके बारे में

Updated at : 01 Feb 2025 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
budget 2025

budget 2025

Budget 2025: निर्मला सीतारमण आज आठवां आम बजट पेश करेंगी. सबसे अधिक बार आम बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोराजी देसाई के नाम दर्ज है.

विज्ञापन

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करने वाली हैं. यह उनका बतौर वित्त मंत्री आठवां आम बजट होगा. लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जो पिछले 45 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया है. मोराजी देसाई ने सबसे अधिक 10 बार आम बजट पेश किए हैं. निर्मला सीतारमण अब इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई हैं. निर्मला सीतारमण पहली बार साल 2019 में पूर्णकालीन वित्त मंत्री का पदभार ग्रहण की थी.

सबसे अधिक 10 बार मोराजी देसाई ने पेश किया है बजट

बतौर वित्त मंत्री मोराजी देसाई के नाम सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड दर्ज है. मोराजी देसाई साल 1977 में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार के मुखिया भी रह चुकें हैं. इन्होंने बतौर वित्त मंत्री साल 1959 में जवाहरलाल नेहरू की सरकार में ये पदभार संभाला था और लगातार साल 1964 तक इस वित्त मंत्री रहे. इसके वो लाल बहादुर शास्त्री के सरकार में भी बतौर वित्त मंत्री काम किया और 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड दर्ज किया. बात दें कि स्वतंत्र भारत का पहला बजट साल 1947 में पेश हुआ था उस वक्त देश तत्कालीन वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था.

निर्मला सीतारमण के नाम भी है अनोखा रिकॉर्ड

निर्मला सीतारमण आज आठवां आम बजट पेश करेंगी. इनके नाम सबसे अधिक बार लगातार बजट पेश करने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा साल 2020 के दौरान के बजट में सबसे अधिक समय तक स्पीच देने का रिकॉर्ड है. जबकि सबसे छोटा बजट साल 1977 में हीरुभाई पटेल के नाम है जिन्होंने 800 शब्दों में ही भाषण खत्म कर दिया है. साल 1999 से पहले बजट शाम में पेश होता था लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में इसमें बदलाव कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण का ऐतिहासिक बजट 2025, जानिए कौन-कौन से टूटने वाले हैं रिकॉर्ड

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola