Tamil Nadu में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हुई, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Jun 2024 11:28 AM
Tamil Nadu
Tamil Nadu में जहरीली शराब पीने से कल्लाकुरिची में 29 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं.
Tamil Nadu के कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने चिंता जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात की.
सीएम एमके स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये और इलाज करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी गोकुलदास की मौजूदगी वाले एक सदस्यीय आयोग ने मामले की जांच करने की घोषणा की है, जिसकी रिपोर्ट 3 महीने के भीतर प्रस्तुत की जाएगी.
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मौतों पर दुख जताया और कहा कि इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा, अगर जनता ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी देती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी. समाज को बर्बाद करने वाले ऐसे अपराधों को सख्ती से दबाया जाएगा.
राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. तमिलनाडु राजभवन द्वारा साझा की गई एक पोस्ट में कहा गया, मुझे यह जानकर बहुत धक्का लगा कि नकली शराब के सेवन के कारण कल्लाकुरिची में कई लोगों की जान चली गई. कई अन्य गंभीर हालत में अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना और अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्यपाल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से नकली शराब के सेवन से मौतों की लगातार रिपोर्ट पर चिंता जताई. पोस्ट में आगे कहा गया, समय-समय पर हमारे राज्य के विभिन्न हिस्सों से नकली शराब के सेवन से मौतों की खबरें सामने आती हैं. यह गंभीर चिंता का विषय है.
Also Read: Union Cabinet: मोदी सरकार ने धान का MSP रेट 2300 रुपये प्रति क्विंटल किया, किसानों को दी बड़ी सौगात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










