तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: 5.73 करोड़ मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

मतदान की तैयारी करते मतदानकर्मी, फोटो पीटीआई
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसमें 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
Tamil Nadu Election: इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं.
DMK और AIADMK के बीच टक्कर
DMK जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं AIADMK पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.
सुरक्षा में 1.40 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
चुनाव के लिए प्रचार 21 अप्रैल को समाप्त हुआ. राज्य में विधानसभा चुनाव कि मतगणना 4 मई को होगी. राज्य भर में 1.40 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को चुनाव के समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है.
वोटिंग करने जा रहे हैं तो अपने साथ आईडी कार्ड जरूर रखें, देखें सूची
- आधार कार्ड
- MGNREGA जॉब कार्ड
- बैंक/डाकघर द्वारा जारी फोटो वाली पासबुक
- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- PAN कार्ड
- NPR के तहत RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
- भारतीय पासपोर्ट
- फोटो वाला पेंशन दस्तावेज
- केंद्र/राज्य सरकार/PSU/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो वाले सेवा पहचान पत्र
- सांसदों/विधायकों/MLC को जारी आधिकारिक पहचान पत्र
- विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (UDID) कार्ड, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार.
एमके स्टालिन ने तमिलनाडु को मॉडल राज्य बनाने का वादा किया
मुख्यमंत्री और द्रमुक के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि वह तमिलनाडु को दक्षिण एशिया में एक मॉडल राज्य में बदल देंगे. जबकि अन्नाद्रमुक के महासचिव ईके पलानीस्वामी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से गलत व्यक्ति को न चुनने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी: EC ने खरगे को भेजा नोटिस, 24 घंटे के अंदर मांगा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




