क्या स्वाति मालीवाल के साथ की गई मारपीट? जानें पीसीआर कॉल पर क्या बोली दिल्ली पुलिस
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 May 2024 1:46 PM
Swati_Maliwal/ file photo
क्या स्वाति मालीवाल के साथ की गई मारपीट? जानें मामले को लेकर क्या बोले डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर एक खबर मीडिया में चल रही है जिसमें सूत्रों के हवाले से मालीवाल की ओर से सनसनीखेज आरोप लगाए जाने का दावा किया गया है. खबर में बताया गया कि सीएम हाउस के अंदर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई और कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया और कहा कि उनके साथ मारपीट की गई है. इसके बाद मामले की जांच की गई.
मामले को लेकर डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट की गई है. कुछ देर बाद सांसद मैडम पीएस सिविल लाइन्स आईं, लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं.
Read Also : Delhi Women Commission: मुझे जेल में डाल दो, महिलाओं पर जुल्म मत करो! दिल्ली के एलजी से बोलीं ‘आप’ सांसद स्वाती मालीवाल
कॉल करने वाले ने पुलिस से क्या कहा
दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आई कि मुख्यमंत्री आवास के अंदर से सोमवार सुबह नौ बजे के करीब दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल आई. कॉल करने वाले ने पुलिस को कहा कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं. कॉल करने वाले ने खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. खबरों की मानें तो आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर लगाए गए.
महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकीं हैं स्वाति मालीवाल
गौर हो कि स्वाति मालीवाल को आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया गया था जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया. मालीवाल ने जनवरी 2024 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मालिवाल को दिल्ली सरकार ने 2015 में दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पर की जिम्मेदारी सौंपी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










