Sushma Swaraj Death Anniversary: सांसद में कुछ इस रूप में आज भी नजर आ जाती हैं सुषमा स्वराज, देखें VIDEO

Sushma Swaraj Death Anniversary: आज सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि है. उनकी बेटी बांसुरी स्वराज सदन को उनकी कमी नहीं खलने देती है. देखें दो वीडियो
Sushma Swaraj Death Anniversary: आज 6 अगस्त को सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि है. सुषमा स्वराज बेहद दमदार राजनेता थीं जिनके द्वारा दिए गए भाषण को आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं, चाहे वो संसद में हो या फिर संसद के बाहर…विरोधी दल के नेता भी उनके मुरीद थे. उनके ओजस्वी भाषणों को जो एक बार सुनता तो फिर वह सुनता ही रहता था. हालांकि आज भी जब उनकी बेटी बांसुरी स्वराज लोकसभा में बोलतीं हैं तो ऐसा लगता है कि सुषमा स्वराज हीं बोल रहीं हैं. आइए आपको दिखाते हैं दो वीडियो जिससे आप सहज ही समझ जाएंगे कि ऐसा क्यों कहा जाता है.
बांसुरी स्वराज का संस्कृत में शपथ
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सदन में संस्कृत भाषा में शपथ ली. उनकी मां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 2014 में संस्कृत में ही शपथ ली थी. सोशल मीडिया पर बांसुरी स्वराज के शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल हुआ. बांसुरी के वीडियो उनकी मां सुषमा स्वराज के पुराने वीडियो के साथ यूजर शेयर करने लगे थे. सुषमा स्वराज जब साल 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई थी तब उन्होंने भी बतौर संसद सदस्य संस्कृत में शपथ ली थी.
कोचिंग सेंटर मामले का वीडियो
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में पानी भर जाने के कारण तीन यूपीएससी अभ्यर्थियों की मौत का मामला संसद तक पहुंचा. मामले को लेकर बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज ने 29 जुलाई लोकसभा में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला किया. जब वह लोकसभा में बोल रहीं थीं तो बिल्कुल अपनी मां सुषमा स्वराज की तरह लग रहीं थीं.
Read Also : Bansuri Swaraj Video: ‘मां की तरह देश को समर्पित कर देना खुद को’, बांसुरी स्वराज के वायरल वीडियो पर यूजर दे रहे हैं रिएक्शन
यह वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










